क्या आप जानतें हैं, मुरैना में हैं ये ऐतिहासिक जगह?

मुरैना, मध्य प्रदेश का एक ऐतिहासिक शहर है, जो ग्वालियर से 39 किमी दूर स्थित है।

यह पहले एक छोटा गांव था, जिसे बाद में एक बड़े शहर के रूप में विकसित किया गया।

मुरैना पर नागा, गुप्त, वर्धान और मुगल जैसे विभिन्न राजवंशों ने शासन किया है।

मुरैना घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह हो सकता है, जहां इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता का संगम है।

यहां का प्रसिद्ध ‘बटेश्वर मंदिर’ अपनी वास्तुकला और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है।

‘गन्ना बेगम का मकबरा’ मुगलकालीन स्थापत्य कला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

‘सबलगढ़ किला’ एक ऐतिहासिक दुर्ग है, जो शहर के गौरवशाली अतीत को दर्शाता है।

‘चौसठ योगिनी मंदिर’ एक रहस्यमयी और आकर्षक धार्मिक स्थल है।

‘नेशनल चंबल सैंक्चुरी’ प्रकृति प्रेमियों के लिए एक खास स्थान है, जहां दुर्लभ प्रजातियों के जीव देखे जा सकते हैं।

मुरैना इतिहास, संस्कृति और प्रकृति के शानदार मिश्रण के साथ पर्यटकों को आकर्षित करता है।