Bansal news
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • अन्य राज्य
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • अन्य राज्य
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
Bansal news
Advertisement
Home अन्य विचार मंथन

Mahashivratri: अगर हमारे नेता भगवान शिव के गुणों का अनुसरण करें तो बन सकते हैं सर्वप्रिय

भगवान शिव जगतवंद्य होने के कारण सब के प्रिय आराध्य हैं। इस संदर्भ में यह विचारणीय प्रश्न है कि जब देवता और दैत्य परस्पर शत्रु हैं तब देवाधिदेव महादेव दैत्यों के लिए भी वंदनीय क्यों हैं ?

Rahul Garhwal by Rahul Garhwal
February 26, 2025
in विचार मंथन
Mahashivratri Shiva Krishna Gopal Mishra vichar manthan
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Mahashivratri: भगवान शिव सर्वप्रिय देवता हैं। गोस्वामी तुलसीदास ने उन्हें जगतवंद्य कहा है – संकर जगत् वन्द्य जगदीसा, अर्थात भगवान शंकर संसार के स्वामी हैं और समस्त संसार उन्हें वंदनीय मानता है। देवता, मनुष्य, ऋषि मुनि सब उन्हें नमन करते हैं। यहाँ प्रयुक्त ‘सब‘ शब्द में देवताओं, मनुष्यों और साधारण मनुष्यों से अधिक अलौकिक शक्ति सम्पन्न मुनियों के साथ यक्ष, किन्नर, नाग, असुर आदि अन्य जातियाँ भी समाहित हो जाती हैं।

भगवान शिव जगतवंद्य

भगवान शिव जगतवंद्य होने के कारण सब के प्रिय आराध्य हैं। इस संदर्भ में यह विचारणीय प्रश्न है कि जब देवता और दैत्य परस्पर शत्रु हैं तब देवाधिदेव महादेव दैत्यों के लिए भी वंदनीय क्यों हैं ? दैत्य वरदान प्राप्ति के लिए सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा की शरण में जाते हैं। उनकी तपस्या करते हैं किन्तु उनकी पूजा नहीं करते। दैत्य विष्णु से कभी कोई याचना नहीं करते परन्तु शिव के समक्ष सदा नतमस्तक मिलते हैं। शिव की इस सर्वप्रियता का रहस्य उनकी कल्याणकारी शक्ति और त्यागपूर्ण सरलता में निहित है। नेतृत्व यदि सर्वप्रिय होना चाहे तो उसे भी शिव के समान सहज सुलभ और सबके प्रति कल्याणकारी बनना चाहिए।

shiv

सब चाहते हैं कल्याण

शिव का एक अर्थ कल्याण भी है। कल्याण सब चाहते हैं, देवता भी और दैत्य भी। अतः शिव के भक्त सभी हैं। कल्याण-कामना से किसी का विरोध नहीं होता। इसलिए शिव से भी किसी का विरोध नहीं है। शिव वैदिक-पौराणिक देवता होने के साथ-साथ लौकिक घरातल पर भी एक ऐसे नेहूत्व का प्रतीकार्थ देते हैं जो सबका भला चाहता है, सबका भला करता है, सबके लिए सुलभ है और भोला-भंडारी है। जो वीतरागी है, संन्यासी है, जिसका अपना अपने लिए कुछ नहीं, अपना सबकुछ सबके लिए हैं। जो समन्वय की सामर्थ्य से युक्त है और विरोधों में सामंजस्य बैठाना जानता है, जिसे अपयश, अपमान एवं निन्दा का विष पीना-पचाना और समाज के लिए घातक भयानक विषधरों को वश में करना आता है। ऐसा ही व्यक्तित्व शिव हो सकता है, लोक के लिए शुभ हो सकता है और सर्वप्रिय तथा जगतवंद्य बन सकता है।

शिव जैसी नियंत्रण शक्ति

शिव के कंठ में, भुजाओं में नाग लिपटे हैं। नाग संसार के लिए भयकारी हैं किन्तु जब वे शिव के नियन्त्रण में उनकी देह पर मालाओं के समान शोभायमान होते हैं, तब लोक के लिए भय का कारण नहीं रह जाते। लौकिक संदर्भ में नाग अपराधी ताकतों के प्रतीक हैं। लोक के कल्याण के लिए इनका नियंत्रण आवश्यक है। शिव वही हो सकता है जो इन पर नियंत्रण कर सके। नेतृत्व की शिवता शिव जैसी नियंत्रण शक्ति की अपेक्षा करती है।

तृतीय नेत्र का सदुपयोग शिव नेतृत्व की परम उपलब्धि

शिव को त्रिलोचन कहा गया है। दो नेत्र तो सबके पास हैं। सब उनसे देखते हैं, अनुमान लगाते हैं और निष्कर्ष निकालकर कार्य करते हैं किन्तु शिव ज्ञान के तृतीय नेत्र से देखकर विचार करते हैं। सही निष्कर्ष तक पहुँचने के लिए ज्ञान के तृतीय नेत्र का सदुपयोग शिव-नेतृत्व की परम उपलब्धि है। ज्ञान का यही तृतीय नेत्र लोक-कल्याण के लिए आवश्यकता पड़ने पर रुद्र रूप धारण कर अशिव शक्तियों के संहार का कारण भी बनता है। समाज की सुरक्षा के लिए नेतृत्व के तीसरे नेत्र का संहारक रौद्ररूप लेना और उसकी कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उसका विचार सम्पन्न ज्ञान रूप में परिणत होना आवश्यक है। भगवान शंकर के इस तीसरे नेत्र का रहस्य समझकर ही कोई नेतृत्व समाज को समृद्धि और सुरक्षा देकर सर्वप्रिय बन सकता है। लच्छेदार बातों और कोरे वादों की बौछारें समाज को वहका सकती हैं, बहला सकती हैं उसे रिझाकर वोट बटोर सकती हैं लेकिन समाज का भला नहीं कर सकतीं।

shiva

विलासप्रियता पर अंकुश

शिव की देह पर लगी भस्म का अंगराग उनकी निष्कामता, निर्लोभता और निर्लिप्तता का प्रतीक है। सर्वप्रिय बनने के लिए उत्सुक नेतृत्व को व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं और वैभवपूर्ण प्रदर्शनों की विलासप्रियता पर अंकुश लगाना चाहिए। निजी महत्वाकांक्षाएं नेता को इंद्र बना सकती हैं, शिव नहीं और इन्द्र कभी सर्वप्रिय नहीं हो सकते। इंद्र व्यवस्था चला सकते हैं किन्तु समाज पर आयी विपदाओं के निवारण के लिए सक्षम नहीं हो सकते। इस कार्य के लिए उन्हें शिव आदि अन्य शक्तियों की शरण में आना पड़ता है। नेतृत्व का इन्द्र बन जाना समाज के लिए शुभ नहीं होता। समाज की शुभता तो शिवता की विलासिता विहीन भस्मरागमयी भूमि में ही विलसती है।

शिव नित्य शुद्ध

भगवान शिव नित्य शुद्ध हैं। शुद्धता का संधारण मन, वाणी और कर्म से होता है। शिव की कथाओं में कोई प्रसंग ऐसा नहीं मिलता जब उन्होंने कहीं किसी से कोई छल किया हो। समाज का नेतृत्व करने वाला व्यक्ति भी यदि शुद्ध हो, छल-फरेब न करे, झूठ न बोले तो उसकी विश्वसनीयता समाज में स्वतः बढ़ जाती है और तब उसकी सर्वप्रियता का पथ प्रशस्त होने लगता है। नेतृत्व की शुचिता समाज में भी सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करके समाज से भ्रष्टाचार दूर कर सकती है। लोकजीवन में आचरण की पवित्रता नेतृत्व के शिवत्व की शुचिता पर निर्भर है। शुद्धता के अभाव में सामाजिक लोकप्रियता संभव नहीं।

निजी आवश्यकताओं में न्यूनता शिव का आदर्श

निजी आवश्यकताओं में न्यूनता शिव का आदर्श है। अन्न, वस्त्र और आवास लोकजीवन की अनिवार्य आवश्यकताएं हैं। शिव सबके लिए इन आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। शिव की पत्नी भगवती पार्वती का एकनाम अन्नपूर्णा भी है। माता अन्नपूर्णा की शिवगृह में उपस्थिति सबका पेट भरने की गारंटी है। अन्नपूर्णा सुख-समृद्धि देकर लोक में वस्त्र और आवास की लौकिक आवश्यकताओं की पूर्ति का भी प्रतीकार्थ हैं। शिव और अन्नपूर्णा की यह पौराणिक युति नेतृत्व और नीति में सामंजस्य को संकेतित करती है।

सबकी अनिवार्य आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाली नीति

लोक का कल्याण चाहने वाले नेता की नीति ऐसी होनी चाहिए जो सबकी अनिवार्य आवश्यकताओं की पूर्ति कर सके। स्वयं शिव इन अनिवार्यताओं से भी परे हैं। वे दिगम्बर हैं, उन्हें अन्न और आवास भी नहीं चाहिए। वस्त्र के नाम पर बाघम्बर, भोजन के लिए बिल्वपत्र-भांग-धतूरा और आवास के लिए कैलाश अथवा श्मशान। शिव से संदर्भित ये उपादान संकेतित करते हैं कि सर्वप्रिय होने के लिए त्याग का निर्वाह परम आवश्यक है। नेता को अपने लिए वे सुविधाएं भी नहीं चाहिए जिनकी व्यवस्था वह अन्य के लिए अनिवार्य रूप से करता है।

शिव करुणावतार

Lord Shiva

शिव का विषपान लोक कल्याण के लिए आवश्यक शर्त है। अमृत सब चाहते हैं, विष कोई नहीं चाहता। यश की अभिलाषा सब करते हैं किन्तु लोक की भलाई के लिए अपयश स्वीकार करने को कोई विरला ही तैयार होता है। जो नेता निर्भय होकर समाज के कल्याण के लिए अपमान और अपयश का विष पचा जाता है, वही सर्वप्रिय बन पाता है। समाज को नेतृत्व के लिए सदा शिव की प्रतीक्षा रहती है क्योंकि शिव ही स्वयं विष पीकर औरों को अमृत प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं।

शिव करुणावतार हैं। अतः नेता को भी करुणा से समृद्ध होना चाहिए जब तक नेतृत्व में जनता के प्रति करुणा का कोमल भाव नहीं होगा। तब तक वह उसके दुख दूर करने के लिए सच्चे प्रयत्न भी नहीं कर पाएगा । शिव की भाँति करुणा करके सबकी पीड़ा हरने बाला नेता ही सबका प्रिय बन सकता है। आज अभावों से जूझती, असुरक्षित अनुभव करती डर-डर कर जीती जनता अपने नेताओं से करुणा की आशा करती है।

समन्वय और सामंजस्य स्थापित करने की संज्ञा ही शिव

विरोधों और विषमताओं के बीच समन्वय और सामंजस्य स्थापित करने की संज्ञा ही शिव है। शिव-परिवार में उनके पुत्र कार्तिकेय का वाहन मयूर शिव के कंठ में पड़े नाग का घोर शत्रु है। शिवपत्नी पार्वती का वाहन सिंह शिव के वाहन नंदी का विरोधी है, फिर भी शिव परिवार में सब साथ-साथ हैं, सुखी हैं और अपने-अपने कार्य में व्यस्त हैं। विरोधों में सामंजस्य की यही सामर्थ्य शिव- नेतृत्व के माध्यम से समाज में संघर्ष का शमन कर सकती है।

शिव अर्थात कल्याण के लिए शक्ति चाहिए, सामर्थ्य चाहिए। शक्ति दो प्रकार की है- बुद्धि की और देह की, शास्त्र की और शस्त्र की। दोनों ही प्रकार की शक्तियाँ शिव की दो संतानों के रूप में उनकी वशवर्ती हैं। गणेश और कार्तिकेय के रुप, गुण और कार्य में इन शक्तियों की प्रतीकात्मकता के दर्शन होते हैं।

शिव सर्वप्रिय नेतृत्व के लिए आदर्श प्रतिमान

इस प्रकार शिव सर्वप्रिय नेतृत्व के लिए आदर्श प्रतिमान हैं। आज लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोक के नेतृत्व का सूत्रधार वही बन सकता है जो सर्वप्रिय हो, सर्वप्रिय न हो तो बहुप्रिय अवश्य हो। नेतृत्व की बहुप्रियता शिव की सर्वप्रियता के अनुकरण में ही संभव है। शिवरात्रि के इस पावन पर्व पर यदि हमारे नेता भगवान शिव के गुणों का अनुसरण करें तो वे भी सर्वप्रिय और जगतवन्द्य बनकर सबका कल्याण कर सकते हैं।

( लेखक नर्मदापुरम के नर्मदा कॉलेज में हिंदी विभाग के अध्यक्ष हैं )

Rahul Garhwal

Rahul Garhwal

करीब 5 साल से पत्रकारिता जगत में सक्रिय। नवभारत से शुरुआत की, स्वराज एक्सप्रेस, न्यूज वर्ल्ड और द सूत्र में भी काम किया। खबर को बेहतर से बेहतर तरीके से पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश रहती है। खेल की खबरों में विशेष रुचि है। जो सीखा है उसे निखारना और कुछ नया सीखने का क्रम जारी है।

Next Post
महाकुंभ 2025

Mahakumbh Last Amrit Snan: महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में महास्नान, श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश

Whatsapp Icon चैनल से जुड़ें

पढ़ें

देखें

  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियरर
  • चंबल
  • सागर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • शहडोल
  • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • बस्तर
  • सरगुजा
  • कोरबा
  • अंबिकापुर
  • रायगढ़
  • जगदलपुर
  • भिलाई
  • अन्य राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • महाराष्ट्र
  • दिल्ली
  • बिहार
  • पंजाब-हरियाणा
  • जम्मू-कश्मीर
  • प.बंगाल
  • गुजरात
  • शॉर्ट्स
  • वेब स्टोरी
  • महाकुंभ 2025
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
  • आज का राशिफल
  • ज्योतिष
  • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • एजुकेशन-करियर
  • करियर टिप्स
  • जॉब्स अपडेट
  • रिजल्ट्स
  • यूटिलिटी
  • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
  • धर्म-अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस-फायनेंस
  • एक्सप्लेनर
  • टेक-ऑटो
  • ट्रैवल-टूर
  • खेल
  • खाना-खजाना
  • विचार मंथन
  • फोटो गैलरी
  • चुनाव 2024
  • बजट 2024

खोजें

Trending Topics

  • Shajapur Tehsildar-Doctor Video
  • CG Congress Protest
  • UP Digital Health Report Service
  • High Security Registration Plates
  • Gwalior viral video
  • Chandan Mishra Murder
  • Gold Price Today 19 July 2025
  • Uttar Pradesh Monsoon
  • Business Idea
  • Jio Recharge Plans
  • ChatGPT Agent
  • Aaj ka Rashifal
  • Vakri Shani Effect
  • Weekly Horoscope 2025
  • Agniveer Bharti 2025
  • Ajab Gajab Sawan

Popular Categories

  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • यूटिलिटी
  • आज का राशिफल
  • ज्योतिष
  • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • देश-विदेश
  • भोपाल
  • इंदौर
  • जबलपुर
  • ग्वालियर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • लखनऊ

Latest News

  • Rajsekhar Pairi Space Mission: छत्तीसगढ़ के राजशेखर पैरी भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान, अमेरिकी कंपनी ने मिशन के लिए किया चयन
  • ARP-SRG allowance increased: यूपी में प्राइमरी स्कूलों के ARP और SRG को बड़ी सौगात, छह साल बाद वाहन भत्ता ₹2000 बढ़ा
  • UP Bijli Bill Sudhar Camp 2025: बिजली सेवाओं में अब गैरजरूरी कागजों की जरूरत नहीं, 21-22 जुलाई को लगेंगे कैंप
  • CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, एक ही मामले में एक साथ नहीं चल सकती आपराधिक केस और विभागीय जांच
  • UP Rojgaar Mela 2025: लखनऊ में इस दिन रोजगार मेला, हर महीने 25000 रुपए पाने का सुनहरा मौका, जानें कैसे करें आवेदन
  • MP Civil Judge Bharti 2022: जल्द जारी होगा मध्यप्रदेश सिविल जज भर्ती 2022 का रिजल्ट, सुप्रीम कोर्ट ने दी परमिशन
  • Indore-Mumbai Superfast Tejas: MP की पहली सुपरफास्ट तेजस इंदौर-मुंबई के बीच चलेगी, सप्ताह में 3 दिन संचालन, 21 से बुकिंग
  • Attack On Forest Team Guna: गुना में अतिक्रमण रोकने गई फॉरेस्ट टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, गाड़ी छोड़कर भागे अधिकारी
  • Varanasi Bribery Case:वाराणसी विकास प्राधिकरण के 3 अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, टिन शेड लगाने के लिए मांगी घूस
  • Bhopal Power Cut: भोपाल में रविवार को 30 क्षेत्रों में बिजली कटौती, सुभाष नगर, एकतापुरी और पंचवटी में रहेगा असर
  • Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ के इस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
  • Pilibhit School Holiday: पीलीभीत के स्कूलों में इस कारण हुई छुट्टी घोषित, जानें कबतक रहेंगे स्कूल बंद
  • Ladli Behna Yojana: योजना से काटे गए बहनों के नाम जोड़े जाएं, 21 साल की बहनों को भी मिले लाभ, विधायक ने CM को लिखा पत्र
  • Ajab Gajab: सावन में बिना कपड़ों के रहती हैं इस गांव की महिलाएं, सालों से करती आ रही हैं ऐसा, जानें क्या है वजह
  • Gwalior viral video: कार के बोनट पर युवक को घसीटने वाला एसआई लाइन अटैच, DGP ने मामले में लिया संज्ञान, जानें पूरा विवाद
  • UP Digital Health Report Service: योगी सरकार की बड़ी पहल! अब घर बैठे मिलेगी लैब जांच रिपोर्ट

    Quick Links

    • About Us
    • Advertise with us
    • News Letter
    • Contact us
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Grievance Redressal Policy
    • Sitemap

    Download Our App

    Categories

    • टॉप न्यूज
    • टॉप वीडियो
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • अन्य राज्य
    • एजुकेशन-करियर
    • देश-विदेश
    • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • वेब स्टोरी
    • शॉर्ट्स
    • यूटिलिटी
    • लाइफस्टाइल
    • करियर टिप्स

    News Letter & Social Media

    Social Media
    • facebook-logo
    • insta-logo
    • twitter-logo
    • linkdin-logo
    • youtube-logo
    @2025-2026 बंसल ग्रुप द्वारा सर्वाधिकार सुरक्षित।
    • होम
    • टॉप न्यूज
    • टॉप वीडियो
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • इंदौर
      • उज्जैन
      • ग्वालियर
      • चंबल
      • जबलपुर
      • रीवा
      • शहडोल
      • नर्मदापुरम
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • बिलासपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • सरगुजा
      • कोरबा
      • अंबिकापुर
      • रायगढ़
      • जगदलपुर
      • भिलाई
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • मेरठ
      • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
      • आगरा
      • मथुरा
      • अयोध्या
      • प्रयागराज
      • गोरखपुर
      • वाराणसी
      • मुरादाबाद
      • बरेली
    • अन्य राज्य
      • राजस्थान
      • महाराष्ट्र
      • दिल्ली
      • बिहार
      • पंजाब-हरियाणा
      • जम्मू-कश्मीर
      • प.बंगाल
      • गुजरात
    • देश-विदेश
    • राशिफल-शुभ मुहूर्त
      • आज का राशिफल
      • ज्योतिष
      • पंचांग-शुभ मुहूर्त
    • वेब स्टोरी
    • शॉर्ट्स
    • यूटिलिटी
    • लाइफस्टाइल
    • अन्य
      • एजुकेशन-करियर
      • करियर टिप्स
      • बजट 2025
      • जॉब्स अपडेट
      • रिजल्ट्स
      • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
      • धर्म-अध्यात्म
      • बिज़नेस-फायनेंस
      • एक्सप्लेनर
      • टेक-ऑटो
      • ट्रैवल-टूर
      • चुनाव 2025
      • खेल
      • खाना-खजाना
      • विचार मंथन
      • फोटो गैलरी
      • महाकुंभ 2025

    © 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.