WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें
Bansal news

ऐप डाउनलोड करें:

Download Our App Download Our App
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • भारत
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • भारत
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
Bansal news

ऐप डाउनलोड करें:

Download Our App Download Our App

मंदसौर का धर्मराजेश्वर मंदिर: आधुनिक इंजीनियरिंग को चुनौती, जहां सूर्य देवता करते हैं भगवान शिव का अभिषेक

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में महादेव का एक ऐसा मंदिर है जो पत्थर की एक ही चट्टान को काटकर ऊपर से नीचे की ओर बनाया गया है। महाशिवरात्रि पर हजारों भक्त पहुंचेंगे दर्शन लाभ लेने।

BP Shrivastava by BP Shrivastava
February 26, 2025
in इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, टॉप न्यूज, धर्म-अध्यात्म, नर्मदापुरम, भोपाल, मध्यप्रदेश, रीवा, शहडोल, सागर
Dharmarajeshwar Mandir Mandsaur
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हाइलाइट्स

  • धर्मराजेश्वर मंदिर अद्भुत कला का नमूना
  • शिव और विष्णु एक ही गर्भगृह में विराजित
  • एक किवदंती जुड़ी है इस मंदिर से

रिपोर्ट- राहुल धनगर

Dharmarajeshwar Mandir Mandsaur: आज महाशिवरात्रि का पर्व है और इस मौके पर हम आपको एक अनोखे शिव स्थल के दर्शन करवाते हैं। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में महादेव का एक ऐसा मंदिर है जो पत्थर की एक ही चट्टान को काटकर ऊपर से नीचे की ओर बनाया गया है। आधुनिक इंजीनियरिंग को चुनौती देते हुए इस मंदिर को देखकर लगता ही नहीं कि यह मंदिर सदियों पुराना है। इस मंदिर में शिव और विष्णु दोनों एक ही गर्भगृह में विराजित हैं। शैव और वैष्णव संप्रदाय के अलावा यहां पर बौद्ध गुफाएं भी मौजूद हैं। यह है मंदसौर का धर्मराजेश्वर मंदिर (Dharmarajeshwar Temple) और बौद्ध गुफाएं जो अपनी स्थापत्य कला को लेकर प्रसिद्ध है। यहां शिवरात्रि की अपनी एक अलग ही कहानी है। यहां महाशिवरात्रि के दिन-रात रुकने पर मनुष्य जीवन की एक यौनी कम हो जाती है।

‘अद्भुत इंजीनियरिंग का प्रतीक’

आज के इस आधुनिक इंजीनियरिंग युग को चुनौती देते हुए ऊपर से नीचे की ओर निर्माण होने वाला यह मंदिर अद्भुत इंजीनियरिंग का प्रतीक है। जब सूर्य की पहली किरण मंदिर के गर्भगृह में जाती है, तब ऐसा लगता है कि सूर्य भगवान स्वयं अपने 7 घोड़ों के रथ पर सवार होकर भगवान शिव और विष्णु के दर्शन करने के लिए मंदिर आए हों।

दर्शन से होती है आनंद की अनुभूति

मंदसौर जिला मुख्यालय से धर्मराजेश्वर मंदिर की दूरी लगभग 100 किलोमीटर है। यहां आने वाला हर श्रद्धालु इस स्थान को देखकर एक अलग ही आनंद की अनुभूति करता है। विशाल मंदिर और यह देवालय ना सिर्फ भगवान शिव और विष्णु के मंदिर का प्रतीक है, बल्कि यह संसार का अकेला ऐसा मंदिर है, जो जमीन के भीतर होते हुए भी सूर्य की किरणों से सराबोर हैं।

यह है किवदंती…

किवदंती है कि द्वापर युग में पांडव जब अपने अज्ञातवास के दौरान इस स्थान पर आए थे, तो भीम ने गंगा के सामने इसी जगह पर शादी का प्रस्ताव रखा था, जबकि गंगा भीम से शादी नहीं करना चाहती थी। इसीलिए गंगा ने भीम के सामने शादी की एक शर्त रखी थी, जिसके मुताबिक भीम को एक ही रात में चट्टान को काटकर इस मंदिर का निर्माण करना था। उसके बाद भीम की शर्त के मुताबिक 6 माह की एक रात बना दी, 6 माह की इस रात्रि में मंदिर का निर्माण किया गया था। इतिहासकारों के अनुसार यह मंदिर मूल रूप से विष्णु भगवान का मंदिर था, लेकिन बाद में यहां पर सेव मत के अनुयायियों ने भगवान शिव की भी स्थापना कर दी थी। मंदिर चौथी से पांचवीं शताब्दी का माना जाता है। यहां पर वैष्णव और शैव मठ के अलावा बौद्ध गुफाएं भी हैं।

केवल चार राज्यों में हैं ऐसे मंदिर

धर्मराजेश्वर मंदिर (Dharmarajeshwar Temple) एक रॉक कट टेंपल है। यह चट्टानों को काटकर बनाया गया मंदिर Dharmarajeshwar Temple है और इस प्रकार के मंदिर भारत में अंदर केवल चार राज्यों में मिले हैं। हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा एक स्थान है वहां पर है, दूसरा तमिलनाडु में महाबलीपुरम का मंदिर समूह है, तीसरा महाराष्ट्र में एलोरा की गुफाएं हैं और चौथा मध्यप्रदेश में चंदवासा के समीप धर्मराजेश्वर नाम का स्थान है। बौद्ध काल के समय में मंदिर के अंदर के स्थान का नाम चंदन गिरी महाविहार होगा। ऐसा अनुमान 1962 में डॉक्टर वाकणकर को यहां जो एक मिट्टी की सील मिली थी उसका नाम चंदन गिरी महाविहार मिलता है। यह अभियंत्रिकी कला का अद्भुत नमूना इन अर्थों में है कि एलोरा के कैलाश मंदिर में जो चट्टान है वह चिकने बलवा पाषाण की है और वहां उनके सामने पहाड़ था जिसको काट कर के उन्होंने मंदिर बनाया। लेकिन यहां पहाड़ के अंदर जो 54 मीटर लंबी, 20 मीटर चौड़ी और 9 मीटर गहरी चट्टान को काट कर के और उसके अंदर 14.52 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा जो भगवान का मंदिर बनाया गया यह अभियांत्रिकी कला का अद्भुत नमूना है। इसके दाएं-बाएं सोपान मार्ग है।

मंदिर पुरातात्विक धरोहर

शैव वैष्णव और बौद्ध गुफाओं के सम्मिश्रण का अद्भुत यह मंदिर पुरातत्व विभाग के अधीन है और यहां पर मंदिर के मूल स्वरूप को छोड़कर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शासन कई तरह के यहां पर संसाधन विकसित कर रहा है। ताकि दूर-दूर से लोग जहां पर पर्यटक आएं और मंदिर के दर्शन भी कर सकें और भारत की प्राचीन संस्कृति और कला से रूबरू हो सकें।

ज्यादा से ज्यादा पर्यटक लाने की कोशिश

मंदसौर जिले के गरोठ में स्थित धर्मराजेश्वर का यह मंदिर एक शिला को तराश कर बनाया गया है। जिसमें छोटे-बड़े मंदिर, गुफाएं हैं। यहां पर 7 छोटे और एक बड़ा मंदिर और 200 के लगभग गुफाएं मौजूद हैं। बताया जाता है कि यहां पर एक विशाल गुफा भी है, जो इस मंदिर से उज्जैन निकलती है। फिलहाल, इसे पुरातत्व विभाग द्वारा बंद कर रखा है। चट्टानों से तराशे गए इस भव्य धर्मराजेशवर मंदिर में आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। सरकार प्रयास कर रही है कि यहां पर पर्यटकों के लिए और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए ताकि आने वाले समय में यहां पर दूर-दूर से पर्यटक आएं और धार्मिक पर्यटन सहित भारत की प्राचीन कला और अभियांत्रिकी से भी परिचित हों।

ये भी पढ़ें: भोपाल में बनेगा नया और बड़ा कन्वेंशन सेंटर: सीएम मोहन यादव बोले- राजधानी की गरिमा के अनुरूप बनाएंगे भोपाल का स्वरूप

महाशिवरात्रि के मौके पर यहां हजारों की संख्या में दूर-दराज से भक्तगण विष्णु और शिव की इस अद्भुत प्रतिमा के दर्शन करने पहुंचेंगे। वहीं हर साल की तरह यहां मेले का आयोजन भी होगा। पंडितों का मानना यह भी है कि आज शिवरात्रि के मौके पर यहां जो भी भक्त रात रुकता है तो उसकी मनुष्य जीवन की एक यौनी कम हो जाती है। अपनी इन्हीं खास मान्यताओं और बेहतरीन कलाकृति के साथ एक ही पत्थर में इतिहास को संजोए हुए धर्मराजेश्वर मंदिर और यह गुफाएं बेहद खास है।

Mahashivratri 2025 kya nahi karna hai: महाशिवरात्रि पर शिवजी को भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें, देखें क्या-क्या है शामिल

Mahashivratri-2025-Donts-kya-nahi-karna-hai

Mahashivratri 2025 Kya Nahi Karna Hai: हिन्दू पंचांग के अनुसार पूरे देश में 26 फरवरी बुधवार को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन भक्त भगवान को उनकी प्रिय वस्तुओं को अर्पित करके, उनके पसंद का भोग लगाकर प्रसन्न करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में यदि आपको नहीं पता है कि भोलेनाथ को क्या नहीं चढ़ाना चाहिए तो चलिए जानते हैं कि महाशिवरात्रि पर शिवजी को क्या नहीं चढ़ाना चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

BP Shrivastava

BP Shrivastava

एक्टिव जर्नलिज्म की शुरुआत ग्वालियर में दैनिक भास्कर से हुई। इसके बाद नवभारत, नईदुनिया, दैनिक आचरण, स्वदेश, राज एक्सप्रेस और हरिभूमि (प्रिंट जर्नलिज्म) में खूब खबरें लिखीं। खेल जगत और इससे जुड़ी गतिविधियों से विशेष लगाव है। प्रिंट मीडिया के बाद भोपाल में द सूत्र डॉट कॉम से डिजिटल जर्नलिज्म में कदम रखा और अब बंसल न्यूज डिजिटल इस क्षेत्र में दूसरा पड़ाव है।

Related Posts

Not Published

पशुपतिनाथ के 6 मुखों पर बढ़ी जंग और दरारें: मंदिर के लिए करोड़ों रुपए का बजट, प्रतिमा के संरक्षण पर नहीं ध्यान

November 4, 2024
MP Couple Camera Case
इंदौर

निजी कॉलेज के प्रिंसिपल पर केस: पत्‍नी ने लगाया आरोप- बेडरूम में लगवाना चाहते थे कैमरे, मना करने पर उठाए चरित्र पर सवाल

October 19, 2024
मध्यप्रदेश

MP News: प्रतापगढ़ पुलिस ने MP के 7 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ मामला किया दर्ज

August 12, 2024
चुनाव 2025

MP Election 2023 Result Live Update: रहली में गोपाल भार्गव ने 9वीं बार जीते, राऊ से जीतू पटवारी हारे

August 12, 2024
Load More
Next Post
GIS MP Tourism Investment proposal New hotels bhopal Imagica Water Park Indore

MP टूरिज्म में 4468 करोड़ के प्रस्ताव: नेशनल पार्क, बड़े शहरों में होटल खोलेगा IHCL, इंदौर में खुलेगा इमैजिका वॉटर पार्क

Bhopal Bada Talab Bhadbhada Dam
टॉप न्यूज

Bhopal Bada Talab: भोपाल का बड़ा तालाब लबालब, भदभदा डैम के गेट खुले, कलियासोत में पहुंचा पानी

September 6, 2025
अन्य राज्य

Gujarat Ropeway Accident Tragedy update: पावागढ़ शक्तिपीठ में बड़ा हादसा, गुड्स रोपवे टूटने से 6 की मौत, कई घायल

September 6, 2025
टॉप वीडियो

आज का मुद्दा: सांप-बिच्छू वाली महंत ‘वाणी’, कांग्रेस में ये कैसी कहानी? महंत की फिर फिसली जुबान?

September 6, 2025
Narayanpur Naxalite Encounter
छत्तीसगढ़

नारायणपुर के अबूझमाड़ में मुठभेड़: 8 लाख की इनामी महिला नक्सली सोढ़ी विमला ढेर, पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया

September 6, 2025
Raipur Drugs Case
छत्तीसगढ़

रायपुर हाईप्रोफाइल ड्रग्स केस: नव्या और विधि समेत सभी आरोपी 15 सितंबर तक रिमांड पर, पुलिस जांच में क्या पता चला?

September 6, 2025
aaj-ka-panchang
ज्योतिष

Aaj ka Panchang 7 September : रविवार को शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि पर इतने बजे से लगेगा राहुकाल, पढ़ें आज का पंचांग

September 6, 2025
Whatsapp Icon चैनल से जुड़ें

पढ़ें

देखें

  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियरर
  • चंबल
  • सागर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • शहडोल
  • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • बस्तर
  • सरगुजा
  • कोरबा
  • अंबिकापुर
  • रायगढ़
  • जगदलपुर
  • भिलाई
  • अन्य राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • महाराष्ट्र
  • दिल्ली
  • बिहार
  • पंजाब-हरियाणा
  • जम्मू-कश्मीर
  • प.बंगाल
  • गुजरात
  • शॉर्ट्स
  • वेब स्टोरी
  • महाकुंभ 2025
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
  • आज का राशिफल
  • ज्योतिष
  • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • एजुकेशन-करियर
  • करियर टिप्स
  • जॉब्स अपडेट
  • रिजल्ट्स
  • यूटिलिटी
  • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
  • धर्म-अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस-फायनेंस
  • एक्सप्लेनर
  • टेक-ऑटो
  • ट्रैवल-टूर
  • खेल
  • खाना-खजाना
  • विचार मंथन
  • फोटो गैलरी
  • चुनाव 2024
  • बजट 2024

खोजें

bansal logo
  • About us
  • Terms & Conditions
  • Advertise With Us
  • Contact us
  • Grievance Redressal Policy
  • Privacy Policy
  • Site Map
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • भारत
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.