CG IMD Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में वृद्धि के कारण राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में दिन के समय गर्मी महसूस होने लगी है। फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है, जिससे लोग हैरान हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी पांच दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहने के कारण दिन के तापमान में और अधिक वृद्धि होगी, जिससे गर्मी बढ़ने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें: कांकेर सांसद भोजराज नाग के फॉलो वाहन से हादसा: दो की मौत, दो की हालत गंभीर, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश
रायपुर में बढ़ा तापमान, कूलर की बिक्री शुरू
रायपुर संभाग में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि अन्य इलाकों में रात का तापमान सामान्य बना हुआ है। राजधानी में दिन में भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है, जिससे लोग राहत पाने के लिए कूलर खरीदने लगे हैं।
राजनांदगांव सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा
बीते 24 घंटों में राजनांदगांव जिले में सर्वाधिक गर्मी दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, अंबिकापुर जिले में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया, हालांकि यहां भी ठंड धीरे-धीरे कम होने लगी है।
रायपुर और बिलासपुर में गर्मी बढ़ी
सोमवार सुबह से राजधानी रायपुर में तेज धूप निकली, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में तापमान लगभग 32 डिग्री रहने की संभावना है। बिलासपुर समेत अन्य जिलों में भी दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, और रात का तापमान भी सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।