Aaj ka Rashifal 23 Feb 2025 Daily Horoscope: 23 फरवरी रविवार का दिन कुछ जातकों के लिए खुशियों की बहार लेकर आएगा।
ग्रहों की चाल (Grah Gochar) के अनुसार रविवार को मिथुन राशि वालों को नई नौकरी के साथ बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. तो वहीँ कर्क वालों को ऑनलाइन काम में सतर्क रहने की सलाह दे जा रही है.
आपकी राशि में क्या खास है, पढ़ें रविवार का राशिफल (Ravivar ka Rashifal)।
मेष राशि का राशिफल (Mesh Rashi Rashifal)
मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। विवाहितों के लिए दिन खुशियां लेकर आएगा। हालांकि आपको धैर्य से काम करने की सलाह दी जा रही है। आपको हिम्मत से काम लेना होगा। यदि आप व्यापारी हैं तो नई योजना प्लान कर सकते हैं। यदि कोर्ट में कोई मामले पेंडिंग हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आप नई प्रॉपर्टी की खरीदारी की प्लानिंग भी कर सकते हैं।
वृषभ राशि राशिफल (Vrishabh Rashi Rashifal)
वृष राशि वालों के लिए दिन भागदौड़ी में बीतेगा। काम की व्यस्तता रहेगी। लवलाइफ में हैं तो मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की सलाह आपको दी जा रही है। खर्चों को कंट्रोल करें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन राशि राशिफल (Mithun Rashi Rashifal)
मिथुन राशि वालों को नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। अगर आप व्यापारी हैं तो नया एग्रीमेंट हो सकता है। मित्र से मुलाकात हो सकती है। लेन-देन के काम में सावधानी रखें। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। व्यर्थ के वाद विवाद से बचेंगे तो ही बेहतर है।
कर्क राशि राशिफल (Kark Rashi Rashifal)
कर्क राशि के जातकों को धैर्य और साहस से काम करने की सलाह दी जा रही है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं। पैसा उधार लेने से बचना होगा।
सिंह राशि राशिफल (Singh Rashi Rashifal)-
सिंह राशि वाले व्यवसाय में ऊंचाइयां हासिल करेंगे। तले भुने खाने से परहेज करना होगा। अनजान व्यक्ति से अपनी बातें शेयर न करें। व्यापार को लेकर विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। लंबे समय से अटकी डील पूरी हो सकती है।
कन्या राशि राशिफल (Kanya Rashi Rashifal)
कन्या राशि वालों को गुरुवार का दिन तनाव ला सकता है। कार्यस्थल पर आपको कोई पनिशमेंट दे सकता है इसलिए सावधान रहें। हो सकता है अधिकारी आपसे नाराज हो जाएं। हो सकता है लंबी दूरी की यात्रा हो जाए। वाणी पर संयम करने की सलाह दी जा रही है।
तुला राशि राशिफल (Tula Rashi Rashifal)
तुला राशि वालों को दिन मिलाजुला रहेगा। साझेदारी में काम कर सकते हैं। प्लानिंग के साथ काम करना होगा। बड़ों का साथ मिलेगा। साझेदारी में हैं तो टीमवर्क के साथ करना होगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक राशि राशिफल (Vrishchik Rashi Rashifal)
वृश्चिक राशि वालों को जल्दबाजी से बचना होगा। नेत्र संबंधी रोग बढ़ सकते हैं। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। रुका काम पूरा होगा। किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है।
धनु राशि राशिफल (Dhanu Rashi Rashifal)
धनु राशि वालों को साझेदारी में काम करने की सलाह दी जा रही है। दिन खुशनुमा रहेगा। घर पर नन्हें मेहमान का आगमन हो सकता है। धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। नौकरी को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी।
मकर राशि राशिफल (Makar Rashi Rashifal)
मकर राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य में संतुलित रहेगा। बिना मांगे सलाह देने से बचें। बच्चे किसी चीज की फरमाइश में कर सकते हैं। रुका काम पूरा होने से खुशहाली रहेगी।
कुंभ राशि राशिफल (Kumbh Rashi Rashifal)
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन उन्नति दिलाएगा। मेहनत रंग लाएगी। कार्यालय में आप पर अधिकारियों का साथ मिलेगा। कारोबार में आपको उछाल देखने को मिल सकता है। घूमने फिरने की प्लानिंग कर करने की सोच रहे हैं तो उसे थोड़ा रोक दें।
मीन राशि राशिफल (Meen Rashi Rashifal)-
इन जातकों को कर्ज से छुटकारा मिलेगा। आपमें निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा। आर्थिक स्थिति आपकी पहले से बेहतर रहेगी। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको लाभ हेागा। साझेदारी में काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो थोड़ा सतर्क रहें। नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं।
यह भी पढ़ें:
मेष, वृष, मिथुन, कर्क का साप्ताहिक राशिफल
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल
धनु, मकर, कुंभ, मीन का साप्ताहिक राशिफल