Union Bank of India Vacancy 2025: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 2691 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 19 फरवरी 2025 से 5 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट www.unionbankofindia.co या bfsissc.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती में देशभर के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों के लिए कुल 2691 पदों पर भर्ती की जाएगी। राज्यवार रिक्तियां इस प्रकार हैं:
राज्य | रिक्तियां |
आंध्र प्रदेश | 549 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 |
असम | 12 |
बिहार | 20 |
चंडीगढ़ | 11 |
छत्तीसगढ़ | 13 |
गोवा | 19 |
गुजरात | 125 |
हरियाणा | 33 |
हिमाचल प्रदेश | 2 |
जम्मू कश्मीर | 4 |
झारखंड | 17 |
कर्नाटक | 82 |
केरल | 118 |
मध्य प्रदेश | 81 |
महाराष्ट्र | 296 |
दिल्ली | 69 |
ओडिशा | 53 |
पंजाब | 48 |
राजस्थान | 41 |
तमिलनाडु | 122 |
तेलंगाना | 304 |
उत्तराखंड | 9 |
उत्तर प्रदेश | 361 |
पश्चिम बंगाल | 78 |
क्वालिफिकेशन
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
- ग्रेजुएशन की डिग्री 1 अप्रैल 2021 या उसके बाद प्राप्त की गई हो।
आयु सीमा
- 1 फरवरी 2025 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए।
आयु सीमा में छूट
- ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल
- एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल
- पीडब्ल्यूबीडी (विकलांग) उम्मीदवारों को 10 साल
आवेदन शुल्क
- जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवार: 800 रुपये
- एससी, एसटी और महिला उम्मीदवार: 600 रुपये
- पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार: 400 रुपये
- आवेदन शुल्क के साथ जीएसटी अलग से भुगतान करना होगा।
CG AIIMS Bharti 2025: बिलासपुर एम्स में 12वीं पास के लिए नौकरी, इन खाली पदों पर जल्दी करें आवेदन; लास्ट डेट नजदीक
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) बिलासपुर ने युवाओं के लिए नौकरी का एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। एम्स में प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स II, प्रोजेक्ट टेक्नीशियन III और डेटा एंट्री ऑपरेटर्स की भर्ती निकली है।