आज का इतिहास: 18 फरवरी 1998 में सी.सुब्रह्मणयम भारत रत्न से सम्मानित हुए थे। 1905 में श्यामजी कृष्णवर्मा ने इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की थी। 1911 में विमान से पहली बार डाक पहुंचाने का काम भारत में हुआ था। 1954 में पहले चर्च आफ साइंटोलॉजी की स्थापना लॉस एंजिलिस में की गई थी। 1971 में भारत ने अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह संपर्क किया था। 1998 में सी.सुब्रह्मणयम भारत रत्न से सम्मानित हुए थे। 2006 में महाराष्ट्र के पोल्ट्री फार्म में भारत का पहला फ़्लू केस दर्ज हुआ था। 2006 में भारत व पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस शुरू हुई थी। 2008 में भारतीय रिजर्व बैंक ने स्विस बैंक यूडीएक एजी को देश में कारोबार करने की अनुमति दी थी। 2014 में आंध्र प्रदेश का विभाजन कर तेलंगाना के रूप में देश के 29वें राज्य की स्थापना का प्रस्ताव लोकसभा में पारित किया गया था।