कौन थे वीर मराठा योद्धा 'छावा' छत्रपति संभाजी महाराज

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' 14 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने को तैयार है।

फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने कोरोना काल के दौरान संभाजी महाराज के बारे में पढ़कर इस फिल्म का आइडिया विकसित किया।

विक्की कौशल ने मराठा साम्राज्य के वीर योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है।

अक्षय खन्ना (औरंगजेब), आशुतोष राणा, रश्मिका मंदाना, दिव्या दत्ता और डायना पैंटी जैसे बड़े कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

संभाजी महाराज, छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े पुत्र और मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक थे। उन्होंने 1681 से 1689 तक शासन किया और 100 से अधिक युद्ध लड़े।

संभाजी महाराज ने अपने शासनकाल में कभी कोई युद्ध नहीं हारा और मुगल शासक औरंगजेब को दक्कन में विस्तार करने से रोका।

1689 में मुगलों ने धोखे से संभाजी महाराज को पकड़ लिया और उन्हें इस्लाम कबूल करने का प्रस्ताव दिया, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। इसके बाद 11 मार्च 1689 को उन्हें फांसी दे दी गई।