आज का इतिहास: 13 फरवरी 1931 में नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया था।
1795 में पहला स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में खुला था।
1920 में अमेरिका में बेसबॉल की नीग्रो नेशनल लीग स्थापित हुई थी।
1931 में नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया था।
1948 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आमरण अनशन शुरू किया था।
1959 में बच्चों की पसंदीदा बार्बी डॉल की बिक्री शुरू हुई थी।
1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया था।
2003 में यश चोपड़ा को दादासाहब फालके पुरस्कार मिला था।
2004 में भारतीय टीम ने क्वालालम्पुर में दसवीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था।
2012 में यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने यूरोपीय वेगा रॉकेट का पहला लॉन्च यूरोप के स्पेसपोर्ट से करवाया था।