भाई की शादी में प्रियंका चोपड़ा ने इन आउटफिट्स में ढाया कहर

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी हो चुकी है। इस दौरान सोशल मीडिया पर लगातार उनकी शादी की फोटोज वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

इस दौरान शादी वाले घर की कुछ तस्वीरों पर नजर डाल लेते हैं, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर सुर्खियां बटोर लीं।

प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की रस्में माता की चौकी के साथ शुरू हुई थी। जिसमें एक्ट्रेस ने तांबा कलर का सूट कैरी किया था।

भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की कॉकटेल पार्टी और मेहंदी फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा ने ऑफ शोल्डर व्हाइट गाउन पहना था।

वहीं, संगीत सेरेमनी में ब्लू कलर का फिशकट लहंगा पहना, जिसे उन्होंने ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ कैरी किया। इसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

शादी के दिन प्रियंका चोपड़ा ने एक सी ग्रीन कलर का हैवी वर्क वाला लहंगा पहना। इसके साथ उन्होंने डायमंड सेट और बालों में बन बनाया था।