न नहीं कह पाएगा आपका क्रश ! इन 7 तरीकों से करें प्रपोज
आज (8 फरवरी) प्रपोज डे मनाया जा रहा है। अगर आप क्रश को प्रपोज करना चाहते हैं, तो इन 7 तरीकों को जरूर अपनाएं।
अगर आपके क्रश या पार्टनर नेचर पसंद है तो, एक रोमांटिक बीच प्रपोजल दे सकते हैं। बीच या अपने शहर के किसी वाटर फ्रंट पर जाकर प्रपोज कर सकते हैं।
म्यूजिक हर किसी को पसंद होता है। आप किसी कॉन्सर्ट में अपने पार्टनर को ले जाकर प्रपोज कर सकते हैं।
परिवार और दोस्तों के बीच अपने पार्टनर को प्रपोज करने से ज्यादा अच्छा कुछ नहीं हो सकता है।
आप अपने क्रश से पहली बार जहां मिले थें, वहां ले जाकर प्रपोज कर सकते हैं। इससे उन्हें ये जानकर अच्छा लगेगा कि आपके लिए यादें महत्वपूर्ण हैं।
आपने पार्टनर या क्रश को डिनर डेट पर ले जा सकते हैं, जहां उनके पसंद का खाना खिलाकर अपने दिल की बात कह सकते हैं।
एक पुराने स्टाइल से प्रपोज किया जा सकता है, अगर आपका पार्टनर ओल्ड स्कूल है। आप उन्हें एक लेटर लिखकर भेज सकते हैं।
सुबह उठते ही अगर किसी को सरप्राइज मिले और प्रपोज किया जाए तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। पार्टनर को अंगूठी देकर सरप्राइज दे सकते हैं।