Amit Shah CG Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 6 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। इस दौरान शाह रायपुर और डोंगरगढ़ में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे आचार्य विद्यासागर महाराज की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
आचार्य विधासागर महाराज की प्रथम स्मृति में आयोजित कार्यक्रम ‘प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव’ (Amit Shah CG Visit) और ‘श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ’ किया जा रहा है। उक्त दोनों कार्यक्रम में अमित शाह शामिल हो रहे हैं।
विद्यासागर महाराज ने नए विचार को जन्म दिया
शाह डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी के समारोह में आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर हिस्सा लिया। जहां विनयांजलि सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज का जीवन का क्षण-क्षण और शरीर का कण-कण राष्ट्र को समर्पित था। उन्होंने तप और साधना से भारत और भारतीय संस्कृति को विश्व में पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि महाराज जी केवल संत नहीं, बल्कि वे विद्वान थे, जिन्होंने नए विचार को जन्म दिया है।
100 रुपए का स्मृति सिक्का जारी करेंगे शाह
गृह मंत्री अमित शाह रायपुर एयरपोर्ट (Amit Shah CG Visit) (Amit Shah CG Visit) पहुंच गए हैं, जहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए राजनांदगांव डोंगरगढ़ पहुंचेंगे। यहां आचार्य विद्यासागर महाराज की पुण्यतिथि पर समाधि स्मृति महा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शाह शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, आचार्य विद्यासागर महाराज की तस्वीर के साथ 100 रुपए का स्मृति सिक्का अमित शाह के द्वारा जारी किया जा सकता है।
आचार्य विद्यासागर महाराज की समाधि को एक साल पूरा
18 फरवरी 2024 को आचार्य विद्यासागर महाराज ने डोंगरगढ़ (Amit Shah CG Visit) के चंद्रगिरी तीर्थ में समाधि ली थी। उनकी समाधि को 6 फरवरी 2025 को एक साल पूरा हो गया है। इस अवसर पर चंद्रगिरी ट्रस्ट की ओर से 1 से 6 फरवरी तक भव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विशेष डाक टिकट और लिफाफे भी जारी हो सकते हैं
जैन समाज के अनुसार, अमित शाह भारतीय डाक विभाग (Amit Shah CG Visit) की ओर से विशेष डाक टिकट और लिफाफे भी जारी कर सकते हैं। यह आचार्य विद्यासागर महाराज की स्मृति में एक विशेष पहल होगी।
डोंगरगढ़ का महातीर्थ बनने का सफर
डोंगरगढ़ में प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी का मंदिर, प्रज्ञागिरि और चंद्रगिरि जैसे धार्मिक स्थल हैं। आचार्य विद्यासागर महाराज (Amit Shah CG Visit) की समाधि के बाद यह क्षेत्र अब महातीर्थ बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत कई बड़े नेता यहां विद्यासागर महाराज से मुलाकात कर चुके हैं।
विद्यासागर महाराज का समाज को योगदान
विद्यासागर महाराज ने समाज को देशभक्ति और संयम का रास्ता दिखाया। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति और जनसेवा को समर्पित रहा। उनके द्वारा स्थापित कई सामाजिक प्रकल्प आज भी डोंगरगढ़ में सक्रिय हैं।
प्रतिभा स्थली स्कूल और अन्य सामाजिक प्रकल्प
जैन समाज के अनुसार, डोंगरगढ़ (Amit Shah CG Visit) में स्थित प्रतिभा स्थली स्कूल बेटियों की शिक्षा के प्रति उनकी विशेष प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ आवासीय स्कूल है। इसके अलावा, चंद्रगिरी तीर्थ में हथकरघा उद्योग और एक विशाल गौशाला भी संचालित है, जो उनकी सामाजिक दृष्टि को प्रतिबिंबित करते हैं।
ये खबर भी पढ़ें: CG में 400 करोड़ का मेडिकल घोटाला: सरकार ने मोक्षित कार्पोरेशन को किया ब्लैकलिस्ट, अधिकारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी
अमित शाह का दौरा कार्यक्रम देखें शेड्यूल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से दोपहर 12.25 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर एयरपोर्ट (Amit Shah CG Visit) से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रज्ञागिरी डोंगरगढ़ हैलीपैड पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा चंद्रगिरी तीर्थ के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1.10 बजे चंद्रगिरी तीर्थ पहुंचकर आचार्य विद्यासागर जी महाराज के ‘प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव’ और ‘श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ’ में शामिल होंगे। वहीं दोपहर 2.10 बजे से 2.40 बजे तक विद्यायतन समाधि स्मारक, चंद्रगिरी तीर्थ, डोंगरगढ़ (Amit Shah CG Visit) में आयोजित विनयांजलि समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 2.50 बजे छोटी बमलेश्वरी माता मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। प्रज्ञागिरी डोंगरगढ़ से शाम 3.45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा माना रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
आज के मुख्य कार्यक्रम
मुख्य आयोजन प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव (Amit Shah CG Visit) होगा। यह कार्यकम आचार्य विद्यासागर जी महाराज की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। वहीं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन भी किया जा रहा है। श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में गृह मंत्री की उपस्थिति रहेगी। इसके बाद विनयांजलि समारोह में वे शामिल होंगे।। चंद्रगिरी तीर्थ में आयोजित इस समारोह में अमित शाह श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें: आज का इतिहास: 06 फरवरी 1999 में देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित हुआ था।