CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दक्षिण-पूर्वी इलाके में बना हुआ है। इससे शुष्क हवाएं चल रही हैं। इस सिस्टम के एक्टिव रहने से प्रदेश में हल्के बादल रहेंगे इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद छह और सात फरवरी को फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी। प्रदेश में दो दिनों रात का पारा दो से तीन डिग्री तक गिरेगा।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
आज यानी 5 फरवरी के मौसम को लेकर जारी पूर्वानुमान (CG Weather Update) के अनुसार आज आकाश साफ रहने की संभावना है। दिन का पारा 36 डिग्री और रात का पारा 21 डिग्री औसतन प्रदेश में रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं अगले दो दिनों में प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। रात के पारा 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। इससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ेगी।
मौसम विभाग का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (CG Weather Update) के कारण प्रदेश में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा, इसके चलते दिन के तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव होने की संभावना नहीं है।
इन लोगों पर बदले मौसम का हो सकता है असर
मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर स्वास्थ्य (CG Weather Update) पर भी पड़ सकता है। खासकर छोटे बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग अधिक प्रभावित (CG Weather Update) हो सकते हैं। तापमान में अचानक गिरावट से सर्दी, जुकाम और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़े पहनने, खान-पान का ध्यान रखने और सुबह-शाम ठंड से बचाव करने की सलाह दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें: 5 Feb 2025 ka Rashifal: मेष राशि वालों को पैतृक संपत्ति के योग, वृष को मिल सकता है नई नौकरी का आफर
प्रदेश के प्रमुख शहरों में ऐसा रहा कल का तापमान
रायपुर: अधिकतम तापमान 36 डिग्री, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री
बिलासपुर: अधिकतम तापमान 35 डिग्री, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री
दुर्ग: अधिकतम तापमान 36 डिग्री, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री
बस्तर: अधिकतम तापमान 35 डिग्री, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री
सरगुजा: अधिकतम तापमान 32 डिग्री, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री
ये खबर भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में मौसम ने बदला अपना तेवर, इन जिलों में होगी जबदस्त बरसात, बढ़ेगी ठंड