महाकाल से डरें… बाबा रामदेव को ममता कुलकर्णी ने दिया करारा जवाब, योग गुरु को दे दी ये सलाह.!
आध्यात्मिक जीवन अपना कर सुर्खियों में आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने योग गुरू बाबा रामदेव पर निशाना साधा है… ममता ने रामदेव पर तीखा कमेंट करते हुए कहा कि बाबा रामदेव को महाकाल और महाकाली से डरना चाहिए, साथ ही उन्होंने योग गुरू को चुप रहने की सलाह भी दी है.. आपको बता दें कि 24 जनवरी को ममता कुलकर्णी को लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर की पदवी दी थी.. इस पर बाबा रामदेव ने कहा था कि कोई एक दिन में संतत्व को उपलब्ध नहीं हो सकता। उसके लिए सालों की साधना लगती है। आजकल तो मैं देख रहा हूं कि किसी की भी मुंडी पकड़कर महामंडलेश्वर बना दिया… ऐसा नहीं होता है.. अब ममता ने इन आलोचनाओं का जवाब दिया है..