MP के पूर्व CM Digvijaya Singh को मिली बड़ी जिम्मेदारी, Congress आलाकमान ने फिर जताया भरोसा
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर सुर्खियो में हैं… हाल ही में कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है… पार्टी ने उन्हें एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप ऑफ लीडर्स एंड एक्सपर्ट का सदस्य बनाया है.. ये नियुक्ति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की है.. दरअसल पार्टी ने देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग के कामकाज की निगरानी के लिए 8 वरिष्ठ नेताओं का एक ग्रुप बनाया है.. इस ईगल ग्रुप में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को भी शामिल किया गया है.. दिग्गी के अलावा इस ग्रुप में अजय माकन, अभिषेक सिंघवीं, प्रवीण चक्रवर्ती, पवन खेड़ा, गुरदीप सिंह सप्पल, डॉ. नितिन राउत, चल्ला वामशी चंद रेड्डी को भी शामिल किया गया है… आपको बता दें कि ईवीएम से चुनाव के विरोध में दिग्विजय सिंह देशभर में सबसे मुखर रहे नेताओं में शुमार हैं… लोकसभा में उन्होंने बैलेट से चुनाव की मांग की थी.. दिग्गी ने साल 2024 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, हालांकि इस चुनाव में उन्हें बीजेपी के रोडमल नागर से करारी हार मिली थी..