MP में 8 साल बाद SI भर्ती का रास्ता साफ, 7500 सिपाहियों, 500 ऑफिस स्टाफ पदों पर होगी पुलिस भर्ती.!
मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है.. दरअसल एमपी में करीब 8 साल बाद 8500 पुलिसकर्मियों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है… ये खबर ऐसे वक्त में आई है जब, गृह विभाग में 25 हजार से ज्यादा पद खाली है… इसमें 7500 सिपाही, 500 सब इंस्पेक्टर और 500 ऑफिस स्टाफ के पद शामिल हैं… पुलिस मुख्यालय की चयन एवं भर्ती शाखा की कोशिशों के बाद गृह विभाग ने सब-इंस्पेक्टर पदों के भर्ती नियमों में संशोधन कर दिया है… हाल ही में सरकार ने ऑफिस स्टाफ की भर्ती की अनुमति भी जारी की है.. जिसके बाद 7500 सिपाहियों की भर्ती को भी जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है… दरअसल डीजीपी कैलाश मकवाणा ने पद संभालने के बाद समीक्षा बैठक की.. इसमें सामने आया कि, एमपी पुलिस के पास फिलहाल सिर्फ एक लाख है पुलिसबल है, जबकि 25 हजार पद खाली हैं…. हर साल 500-700 पुलिसकर्मी रिटार्यड हो रहे हैं.. जिससे ये संख्या बढ़ती जा रही है.. इसके अलावा गृह विभाग ने एसआई पदों की भर्ती लिए भी नियमों में संशोधन किया है…. इनमें एसआई रेडियो, आयुध व फोटो /फिंगर प्रिंट शामिल हैं… इन पदों के लिए 36 की बजाय 38 साल की उम्र तक परीक्षा दे पाएंगे…