1 महीने तक लगातार पिएं एलोवेरा जूस, दिखेंगे ये फायदें
एलोवेरा जूस का रोजाना 1 महीने तक सेवन करने के कई फायदे हैं, चलिए जानते हैं, इसे कैसे बनाएं और किस समय पिएं। साथ ही इसके फायदे क्या-क्या हैं।
पहली बार एलोवेरा जूस का सेवन कर रहे हैं तो शुरूआत में 2 चम्मच जूस का सेवन करें, ये आपके शरीर पर कैसा असर डाल रहा है ये जानने के बाद ही इसका सेवन शुरू करें।
एलोवेरा जूस पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में सहायक होता है। यह पेट की सूजन, एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम कर सकता है और आंतों को साफ करता है।
ये शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, यह लिवर और किडनी से विषैले पदार्थों को भी बाहर निकालता है।
एलोवेरा जूस मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और वसा को जलाने में सहायक होता है, नियमित सेवन से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को पोषण देते हैं और इसे स्वस्थ रखते हैं। नियमित सेवन से त्वचा में निखार आता है, मुंहासे, दाग-धब्बे कम होते हैं, और स्किन में ग्लो आता है।
एलोवेरा जूस का नियमित सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। ये शुगर पेशेंट्स के लिए भी मददगार है।
एलोवेरा जूस का सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए। इसमें 4 चम्मच एलोवेरा का जूस और 4 चम्मच पानी मिलाकर पपिएं। कई बार लोग एलोवेरा और आंवला का जूस मिलाकर भी पीते हैं।