वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के आठ यूनियन बजट लुक-
2019- गुलाबी रंग की मंगलगिरी साड़ी। इसमें गोल्डन बॉर्डर भी है। निर्मला सीतारमण ने ब्रीफकेस को बही खाता के साथ बदला।
2020- पीले रंग की सिल्क की साड़ी को प्रॉस्पेरिटी यानी समृद्धि का प्रतीक माना गया।
2021- इकट पैटर्न की ऑफ वाइट सिल्क साड़ी। साड़ी को भूदान पोचमपल्ली, तेलंगाना में तैयार किया गया था।
2022- वित्त मंत्री ने कत्थई रंग बोमकाई साड़ी पहनी थी। साड़ी को ओडिशा में डिजाइन किया गया।
2023- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टेम्पल बॉर्डर वाली लाल साड़ी पहनी थी।
2024- इस बजट में वित्त मंत्री ने नीली रंग की तुस्सर सिल्क, कांथा हैंडवर्क साड़ी पहनी।
2024- जुलाई में जब यूनियन बजट पेश किया गया तब सफेद सिल्क की साड़ी पहनी। इस साड़ी में मजेंटा बॉर्डर पर गोल्डन वर्क किया गया था।
2025- इस साल वित्त मंत्री की साड़ी में बिहार की छाप दिखी है। उन्होंने गोल्डन बॉर्डर वाली सफेद बिहारी सिल्क की साड़ी पहनी, जिसमें मधुबनी अर्टवर्क किया गया है।