इंतजार खत्म...
भोपाल में अब शुरू होगा GG Flyover
भोपाल के गणेश मंदिर से लेकर गायत्री मंदिर तक बनाए गए GG फ्लाईओवर का काम पूरा हो गया है।
जीजी फ्लाईओवर को 23 जनवरी से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
148 करोड़ की लागत से तैयार 2734 मीटर लंबा ये राजधानी का सबसे लंबा फ्लाईओवर है।
वल्लभ भवन चौराहा से ब्रिज पर ट्रैफिक गणेश मंदिर के पास उतर जाएगा। इससे करीब 60 फीसदी ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
एमपी नगर, ज्योति टॉकीज चौराहा और व्यापमं चौराहा से होकर जाने वाले वाहन जीजी फ्लाईओवर पर नहीं जाएंगे।
इससे फायदा होगा कि इन चार स्पॉट पर ट्रैफिक कम होगा।
MP नगर जाने वाली रोड का 60% ट्रैफिक GG Flyover से होकर गुजरेगा।
जीजी फ्लाईओवर का लोकार्पण गुरुवार (23 जनवरी) सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे।