Shukra Gochar 2025 Meen Effect: जनवरी के आखिर में सुख के दाता शुक्र राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।
हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) और ज्योतिषीय (Jyotish) गणना के अनुसार 28 जनवरी को शुक्र मीन राशि में गोचर (Meen me Shukra ka Gochar) करने वाले हैं।
ऐसे में चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य से कि मीन राशि में शुक्र के गोचर से मेष से लेकर मीन राशि वालों पर क्या असर होगा।
शुक्र गोचर का मेष राशि पर प्रभाव (Shukra Gochar 2025 Effect On Mesh)
मीन राशि में शुक्र गोचर से मेष राशि वालों के थोड़ा प्रतिकूल असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान आपका व्यय अधिक होगा। ऐसे में आपको खर्चों पर काबू पाना होगा। अगर आप विदेश से जुड़े कोई प्रोजेक्ट्स या असाइनमेंट्स हैं तो वे अटक सकते हैं। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा।
उपाय
शुक्र गोचर के दौरान आपको प्रतिदिन 108 बार ॐ शुं शुक्राय नमः बीज मंत्र का जाप करने से लाभ होगा।
शुक्र गोचर का वृष राशि पर असर (Shukra Gochar 2025 Effect On Vrishabh)
वृष राशि वालों को मीन में शुक्र गोचर से अनुकूल प्रभाव मिलेगा। आपको भौतिक सुख-सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान आर्थिक लाभ के योग बनते दिख रहे हैं।
वृष राशि वाले संपत्ति में वृद्धि कर पाएंगे।
इस दौरान आपका सामाजिक जीवन शानदार रहेगा। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ हिस्सा लेंगे।
उपाय
इस दौरान आपको प्रतिदिन 108 बार ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः मंत्र का जाप शुभ फल दे सकता है।
शुक्र राशि परिवर्तन का मिथुन राशि पर प्रभाव (Shukra Gochar Effect On Mithun)
मीन राशि में शुक्र गोचर से मिथुन राशि वालों को शुभ फल मिलेगा। आपको इस दौरान नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आपको कार्यो में सफलता मिलेगी।
आप कार्यालय में बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
उपाय
इस दौरान आप यदि शुक्र गायत्री मंत्र ॐ अश्वध्वजाय विद्महे धनुर हस्ताय धीमहि तन्नो शुक्रः प्रचोदयात का नियमित जाप करेंगे तो आपको लाभ मिलने लगेंगे।
मीन राशि में शुक्र का गोचर, कर्क राशि पर असर (Shukra Gochar 2025 Effect On Kark)
गुरु की राशि मीन में शुक्र का गोचर कर्क वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। मीन राशि में शुक्र गोचर आपको भाग्य का साथ दिलाएगा। कर्क राशि वालों को पहले किए कामों में सफलता मिलने लगेगी।
हो सकता है आपको पैतृक संपत्ति में भी आपको हिस्सा मिलने लगेगा। विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के प्रबल योग हैं।
शुक्र ग्रह आप पर कृपा बरसाएंगे।
उपाय
यदि आप शुक्र की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको हल्के, सुगंधित फूलों की महक वाले अच्छे परफ्यूम का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है।
शुक्र गोच का सिंह राशि पर असर (Shukra Gochar 2025 Effect On Singh)
शुक्र राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों को धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ाएगा। सिंह राशि वालों के लिए ये गोचर काल बड़ा परिवर्तन लेकर आ सकता है।
इस अवधि में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।
उपाय
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए इस दौरान आप प्रतिदिन क्रीम, मॉइश्चराइजर और लोशन का यूज करें।
मीन में शुक्र गोचर का कन्या राशि पर असर
मीन राशि में शुक्र गोचर कन्या राशि वालों के वैवाहिक जीवन में खुशियां लेकर आएगा। इस गोचर काल में आप कई क्षेत्रों में शुभ रहने वाला है।
हालांकि यदि पार्टनरशिप में कोई काम कर रहे हैं तो आपके लिए सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। कन्या राशि वालों के लिए ये समय काफी लाभप्रद रहने वाला है।
उपाय
यदि आप चाहते हैं कि शुक्र ग्रह की आप पर कृपा बनी रहे तो आपको इस दौरान प्रतिदिन लॉफ्टर योग करने की सलाह दी जा रही है।
मीन राशि में शुक्र गोचर का तुला राशि पर असर
यदि आपकी राशि शुक्र है तो मीन राशि में शुक्र का गोचर आपको थोड़ी चुनौतियां लेकर आएगा। इस दौरान आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है। ये आपको नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश करेंगे। आपको अपनी सूझबूझ से काम लेकर इनसे बचना होगा।
आपको इस दौरान अपने लुक्स पर ध्यान देना होगा।
उपाय
शुक्र गोचर के दोररान आपको शुक्र की कृपा पाने के लिए पीले मीठे चावल जरूरतमंद लोगों में बांटने की सलाह दी जा रही है।
शुक्र गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव (Shukra Gochar 2025 Effect On Vrishchik)
शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस गोचर काल में वृश्चिक राशि वालों को स्टॉक्स, इक्विटी या म्यूचुअल फंड्स आदि में निवेश लाभ दिला सकता है।
अगर आप नई योजनाओं को अपनाने वाले हैं तो आपको ये समय अनुकूल फल देने वाला है।
इन राशि वालों की लवलाइफ रोमांटिक जीवन में भी नई ताजगी लेकर आएगी। लवलाइफ में आप नई ऊंचाईयों को छूएंगे।
शानदार पलों को आप यादगार बनाएंगे।
आपको इस दौरान आपको बहुत सोचसमझकर निर्णय लेना होगा। आपके जीवन में ये निर्णय बड़ा बदलाव लेकर आ सकते हैं।
उपाय
अपनी कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए आपको घर और ऑफिस में शुक्र यंत्र स्थापित करने की सलाह दी जा रही है।
शुक्र गोचर का धनु राशि पर असर (Shukra Gochar 2025 Effect On Dhanu)
शुक्र गोचर धनु राशि वालों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आएगा।
इस समय आपके मन में घर के रिनोवेशन को लेकर कुछ विचार आ सकते हैं।
समय भौतिक सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा।
उपाय
शुक्र की कृपा पाने के लिए आपको हर शुक्रवार नजदीकी मंदिर, किसी एनजीओ में जाकर शहद का दान करने से लाभ होगा।
मीन में शुक्र का गोचर, मकर राशि पर असर (Shukra Gochar Effect On Makar)
मीन राशि में शुक्र राशि परिवर्तन मकर राशि वालों को पारिवारिक संबंध मधुर कराएगा। आपके भाई-बहनों से रिश्ते मजबूत होंगे।
मकर राशि वाले इस दौरान अपनी बातें अपने भाई बहिन से शेयर कर पाएंगे। आप दूसरों की भावनाओं की कद्र करेंगे।
शुक्र गोचर से इन जातकों की वाणी निखरेगी। आपके व्यक्तित्व को निखारेगी। आप तेजी से निर्णय ले सकेंगे। छोटी मोटी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ यादगार समय बिताएंगे।
उपाय
शुक्र को मजबूत करने के लिए आप शुक्रवार के दिन जरूरतमंदों को गुड़ का दान करें।
शुक्र गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव (Shukra Gochar 2025 Effect On Kumbh)
शुक्र गोचर कुंभ राशि के जातकों की वाणी में मिठास लेकर आएगा। इन जातकों को वाणी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। आपकी वाणी और कला कुंभ वालों को लोकप्रियता दिलाएगा।
इस गोचर काल में कुंभ राशि वालों का पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा।
इस दौरान आप भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगैं
उपाय
शुक्र के शुभ प्रभाव को बढ़ाने के लिए आप प्रतिदिन सुबह अपनी जीभ पर केसर लगाने से लाभ होगा।
शुक्र गोचर का मीन राशि पर असर (Shukra Gochar effect On Meen)
शुक्र गोचर मीन राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा। इस दौरान आपकी पर्सनाल्टी में उछाल अएगा। इस गोचर के दौरान आप बेहद प्रभावशाली, सुंदर और आकर्षक महसूस करेंगे। इस दौरान आप सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे।
आपकी लाइफ स्टाइल इस दौरान इंप्रूव होगी। आप विपरीत जेंडर वालों के प्रति आकर्षक होंगे।
उपाय
शुक्र के प्रभाव को बढ़ाने के लिए आप अपने घर में शुक्र यंत्र की स्थापना करें।
यह भी पढ़ें: Mangal Gochar 2025: बुध की राशि में मंगल का गोचर, 17 फरवरी तक ये रहें सतर्क, कहीं आपका नाम तो नहीं शामिल