ऐसी कई मशहूर फिल्में हैं जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। इस लिस्ट में गाइड, देवदास और ओमकारा जैसे नाम हैं। इन फिल्मों की खास बात यह है कि ये फिल्में मशहूर किताबों पर आधारित हैं।
देवदास- 'देवदास' फिल्म शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के मशहूर उपन्यास 'देवदास' पर बनी है। ये किताब 1917 में आई थी। वहीं, इस पर फिल्म 2002 में बनाई गई थी।
तेरे मेरे सपने- 'तेरे मेरे सपने' में देवानंद और मुमताज़ मुख्य किरदार में नजर आए थे। ये फिल्म ए.जे. क्रॉनिन की किताब The Citadel' पर बनी थी।
ओमकारा- 'ओमकारा' को विशाल भारद्वाज ने 2006 में डायरेक्ट किया था। इस फिल्म की कहानी शेक्सपियर के नॉवेल 'ऑथेलो' से ली गई है।
परिणीता- 'परिणीता' साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास 'परिणीता' पर आधारित है, जो 1914 में लिखी गई थी।
टू स्टेट्स- साल 2014 में आई फिल्म 'टू स्टेट्स' में आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर ने काम किया था। इस फिल्म की कहानी चेतन भगत के नॉवेल 'टू स्टेट्स' से ली गई है।
गाइड- 'गाइड' में देवानंद ने काम किया है. ये फिल्म साल 1965 में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी आर. के. नारायण की नॉवेल 'द गाइड' पर आधारित है।