पीरियड्स डिले ही नहीं प्रेग्नेंट होने के ये भी हैं संकेत
अगर आपके पीरियड्स मिस हो गए हैं और अब आप अपनी प्रेंग्नेंसी कन्फर्म करना चाहती हैं, तो ध्यान दें।
अमूमन महिलाएं पीरियड्स मिस होने वाले संकेत को ही प्रेग्नेंसी का लक्षण मान लेती हैं, जो कई बार किसी और कारण के चलते भी मिस हो जाते हैं।
आपको डायटीशियन के मुताबिक कुछ संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो प्रेग्नेंसी के बारे में पहले से बताते हैं।
गर्भवती महिला को इस समय खाना खाने के बाद भी भूख लगने लगती है।
डेट मिस होने या फिर उससे पहले भी यदि कोई महिला गर्भवती है, तो उसे बहुत नींद आने लगती है।
गर्भावस्था में आपको पीरियड्स जैसे क्रैम्प्स भी फील हो सकते हैं, खासतौर पर पेट के निचले हिस्से, जो नाभी के पास होते हैं। ये दर्द शुरुआती दिनों में महसूस हो सकता है।
ऐसे में महिला के ब्रेस्ट साइज में बदलाव होता है, इनमें भारीपन महसूस किया जाता है और निप्पल्स का रंग भी गहरा होने लगता है।
इस समय महिला के शरीर का तापमान सामान्य से अधिक रहता है। इस दौरान समय-समय पर मूड भी बदलता रहता है।
डायटीशियन के मुताबिक, अगर आपको ये सभी लक्षण रोजाना दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत किसी गायनिक से कंसल्ट करें।