कार्टन बॉक्स पर क्यों बना होता है छाते का निशान?
आपने अक्सर देखा होगा कि टी-वी फ्रिज या वॉशिंग मशीन की डिलीलरी ब्राउन बॉक्स में होती है।
इन ब्राउन बॉक्सेज को कार्डबोर्ड या कार्टन बॉक्स भी कहा जाता है।
लेकिन, क्या आपने इन कार्टन बॉक्स पर बने छाते के निशान पर कभी गौर किया है?
अगर इस छाते के निशान के बारे में आपको नहीं पता तो जरूर जान लेना चाहिए।
दरअसल, कार्डबॉक्स पर बहुत से निशान होते हैं, जिनमें सबका कुछ मतलब होता है।
आखिर यह निशान क्यों बनाया जाता है और क्या है इसका मतलब?
कार्डबॉक्स पर बने छाते का निशान ‘सूखा रखने’ का संदेश देता है।
छाते का मतलब है- बॉक्स के अंदर पैक्ड सामान को क्षति न पहुंचे, इसलिए उसे गीला होने से बचाएं।
कार्टनबॉक्स पर बने निशान डिलीवरी ब्वॉय से लेकर ग्राहकों तक सबको सचेत करता है।