सर्दियों में कितनी देर तक लगाएं बालों में मेहंदी ?

बालों को नेचुरल कलर और साइन देने के लिए मेहंदी का यूज करते हैं, लेकिन ऐसा वे ज्यादातर गर्मियों में करते हैं।

मेहंदी की तासीर ठंडी होने के कारण इसे लगाने से ठंड बैठने यानी सर्दी होने की आशंका होती है। ऐसे में आप मेहंदी में कुछ खास चीजें मिलाकर लगा सकते हैं।

मेहंदी में आप आंवले का पानी मिला लें। इसे केवल 40 मिनट के लिए अप्लाई करें, इससे बालों में शायनिंग आती है।

तिल का तेल मिलाकर मेहंदी लगाने के कई फायदे हैं। इसके यूज से बालों में चमक आने के साथ ही बाल काले भी होंगे।

सर्दी में मेहंदी में लौंग मिलाकर लगाते हैं तो ये आपकी स्कैल्प के इंफेक्शन को कम करता है, साथ ही शरीर में गर्माहट भी देता है। स्कैल्प की सूजन भी कम होती है।

मेहंदी में शलगम का जूस मिलाने से सफेद बालों को रंगा जा सकता है। इसे भी आप कम समय के लिए ही लगाएं।