ISRO का कमाल, स्पेस में ही उगाए पौधे

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नाम एक और उपलब्धि हासिल हुई है।

इसरो ने शनिवार को एक्स पर बताया कि माइक्रोग्रैविटी स्थितियों में चार दिन में अंतरिक्षयान PSLV-C60 के POEM-4 प्लेटफॉर्म पर काऊसीड में बीज फूटे हैं।

बता दें, काऊसीड लोबिया के बीज जैसा दिखता है जो पोषक तत्वों से भरा होता है। जल्द ही इससे पत्ते निकलने की उम्मीद है।

इसरो ने बताया कि इस परीक्षण के लिए कुल आठ बीज कॉम्पैक्ट रिसर्च मॉड्यूल फॉर ऑर्बिटल प्लांट स्टडीज (क्रॉप्स) के तहत अंतरिक्ष में भेजे गए थे।

30 दिसंबर को पीएसएलवी-सी60 ने स्पैडेक्स अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग मिशन के तहत दो उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया।

इसरो का कहना है कि इन प्रयोगों से भविष्य में अंतरिक्ष में खाद्य उत्पादन और मानव बस्तियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रयोग से मिले परिणाम मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान और प्रस्तावित भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए बड़ी मदद करेंगे।

VSSC की उप निदेशक टी. लता ने बताया कि उनकी टीम इस सफलता से बेहद उत्साहित है और यह प्रयोग अंतरिक्ष जीवविज्ञान के क्षेत्र में एक नई शुरुआत का संकेत है।