हार्दिक पांड्या से लेकर चिराग पासवान, ये रहे 2024 के चर्चित चेहरे 

साल 2024 खत्म हो रहा है। इस साल कई ऐसे चेहरे चर्चा में रहे हैं, जिन्हें हम भुला नहीं सकते।

LJP के अध्यक्ष चिराग पासवान इस साल लोकसभा चुनाव के दौरान काफी चर्चाओं में रहे थे। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद वे गूगल पर बहुत सर्च किए गए। 

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को IPL में आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वहीं, नताशा स्तांकोविक के साथ उनकी तलाक की खबरों ने भी फैंस के होश उड़ा दिए थे।

IPL 2025 के लिए रिटेंशन लिस्ट में शशांक सिंह को 5.5 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया, जिससे वह सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। 

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप के 14वें और अंतिम दौर में चीन के डिंग लिरेन को हराकर खिताब जीता।

नीतीश कुमार रेड्डी ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक लगाया। वे ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बन गए हैं।