आज (31 दिसंबर) 2024 का आखिरी दिन है। ऐसे में इस साल की चर्चित महिलाओं पर नजर डाल लेते हैं।
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में इतिहास रच दिया। उन्होंने 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक जीता था।
पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट का वजन तय कैटेगरी 50kg से 100 ग्राम ज्यादा निकला था। इसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया था। उसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गईं थीं।
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 6 जून से अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं। नए साल में वे धरती पर वापिस लौट आएंगी।
इस साल राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के पीए पर मारपीट के आरोप लगाए थे। ये मामला बहुत सुर्खियों में रहा था।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। यहां तक की उन्हें देश छोड़कर भागना पड़ा था।