कॉस्ट ऑफ लिविंग के आधार पर यह तय किया जाता है कि दुनिया के कौन से देश सबसे महंगे और सस्ते हैं।
मोनैको दुनिया का सबसे महंगा देश है। यहां का मासिक निर्वाह व्यय लगभग $3,743 (लगभग 3.1 लाख रुपये) है।
केमैन आइलैंड्स (Cayman Islands) कैरेबियन सागर में स्थित एक ब्रिटिश ओवरसीज़ क्षेत्र है। यहाँ का कॉस्ट ऑफ लिविंग लगभग $2,844 प्रति माह (यानी लगभग 2.3 लाख रुपये प्रति माह) है।
स्विट्जरलैंड (Switzerland) भारतीय फिल्मों में एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। यहां का कॉस्ट ऑफ लिविंग लगभग $2,497 प्रति माह (यानी लगभग 2.08 लाख रुपये प्रति माह) है।
आयरलैंड (Ireland) का मासिक निर्वाह व्यय लगभग $2,316 (लगभग 1.9 लाख रुपये) है, जो इसे एक महंगे देशों में शामिल करता है।
लिकटेंस्टाइन (Liechtenstein) यूरोप का एक छोटा लेकिन अत्यंत समृद्ध देश है। यहां का कॉस्ट ऑफ लिविंग लगभग $2,306 प्रति माह (लगभग 1.9 लाख रुपये प्रति माह) है।
आइसलैंड में मासिक निर्वाह व्यय $2,207 (लगभग 1.84 लाख रुपये) है। यह देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता और उच्च जीवन स्तर के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।