घर में लोबान जलाने से इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं।
हिंदू धर्म में धूप-दीप के अलावा लोबान का भी काफी महत्व है। इसके कई फायदे भी हैं।
लोबान जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इससे कीटाणुओं से भी छुटकारा मिलता है।
लोबान जलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और वास्तु दोष दूर होते हैं।
अगर आप बुरी नज़र का सामना कर रहे हैं, तो शाम के समय लोबान, सरसों, गुग्गुल, और घी का मिश्रण जलाने से काफी फायदा मिलता है।
नौकरी में तरक्की के लिए रात के समय लोबान को गुड़ और घी के साथ कंडे में जलाना चाहिए।