साल की आखिरी एकादशी पर श्री हरि को लगाएं इन 5 चीजों का भोग

इस साल 26 दिसंबर को सफला एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। कहते हैं कि इस दिन उपवास रखने पर लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने के योग बनते हैं।

इस योग में श्री हरि विष्णु जी को कुछ खास चीजों का भोग लगाने से साधक को ऐश्वर्य की प्राप्ति होती हैं। आइए भगवान विष्णु के प्रिय भोग के बारे में जानते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद प्रिय है, ऐसे में सफला एकादशी के दिन उन्हें केले का भोग लगाएं। 

सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को धनिया की पंजीरी का भोग लगाना कल्याणकारी हो सकता है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होती हैं।

सफला एकादशी पर आप भगवान विष्णु को पीले रंग की मिठाई जैसे, बेसन के लड्डू, पेड़ा, बर्फी आदि का भोग लगा सकते हैं, यह बहुत शुभ होता है।

धार्मिक ग्रंथों में पंचामृत को ईश्वर का दिव्य प्रसाद माना जाता है। मान्यता है कि पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर) का भोग लगाने से साधक के सुख में वृद्धि होती हैं।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु को केसर का हलवा अति प्रिय है, इसका भोग लगाने पर साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।