पेट साफ रखने के घरेलू उपाय, रात को सोने से पहले करें ये 5 काम
व्यस्त दिनचर्या के चलते हम अपने शरीर का ध्यान नहीं रख पाते हैं। ऐसे में हमें पेट खराब होने जैसी परेशानियों से जूझना पड़ता है।
इससे निजात पाने के लिए आप रात में सोने से पहले ये 5 उपाय कर सकते हैं।
एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें, इसमें एक चुटकी नमक या एक चम्मच शहद मिलाकर पी जाएं।
त्रिफला चूर्ण आयुर्वेद में एक अद्भुत औषधि है, इसे एक गिलास गुनगुने पानी में 1-2 चम्मच मिलाकर पिएं।
एक चम्मच अजवाइन और एक चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में उबालें। इसे छानकर सोने से पहले पिएं।
इसके अलावा आप एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पी सकते हैं। ये आंतों को चिकना बनाता है।
एक गिलास दूध या गुनगुने पानी में 1-2 चम्मच इसबगोल मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है।