नए साल पर घर पर आसानी से बनाएं मार्केट जैसा पिज्जा

नया साल आने वाला है, ऐसे में आप घर पर ही बाजार जैसा ब्रेड पिज्जा बना सकते हैं।

लगभग 4 लोगों के लिए पिज्जा बनाने के लिए आप पिज्जा सॉस, ब्रेड के 8 स्लाइस और मोजरेला चीज ले लें।

इसके अलावा बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, प्याज, स्वीट कॉर्न, ऑरिगेनो, चिली फ्लेक्स और मक्खन या तेल लें।

अब ब्रेड स्लाइस को बटर से हल्का सेंक लें। फिर उस पर पिज्जा सॉस लगाएं। इस पर कटी हुई वेजिटेबल फैला लें।

अब ऊपर से मोजरेला चीज स्‍प्रेड करें। अब ऑरिगेनो, चिली फ्लेक्स छिड़कें। धीमी आंच पर पैन पर ब्रेड स्लाइस रखें।

पैन को ढक दें और चीज के पिघलने तक इसे पकने दें। उसके बाद वेजिटेबल को हल्का पकने पर इसे उतार लें।

अब गरमा-गरम ब्रेड पिज्जा पर टोमैटो सॉस डालकर सर्व करें।