2024 में सबसे चर्चित रहीं ये तस्वीरें!

साल 2024 खत्म होने वाला है। ऐसे में इस साल की सबसे चर्चित तस्वीरों पर एक नजर डाल लेते हैं।

रामलला की ये तस्वीर 2024 की सबसे चर्चित तस्वीरों में से एक है। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की स्थापना की गई थी।

मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने थे। इस दौरान NDA ने लगभग 292 सीटें जीती थीं।

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कांस्य पदक जीतकर भारत को पहला पदक दिलाया था।

पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट का वजन उनकी तय कैटेगरी 50 किलोग्राम से सिर्फ 100 ग्राम ज्यादा पाया गया था। इसके बाद उन्होंने सन्यास का ऐलान कर दिया था।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान 13 जुलाई को डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाई गई थी।

इजरायल ने सीरिया पर विशाल भूंकप बम गिराया था। ये साल 2012 के बाद से अब तक का सबसे बड़ा हमला था।

इजराइल और हमास के बीच संघर्ष ने एक बार फिर से गाजा और आसपास के क्षेत्रों में हिंसा बढ़ा दी थी।

भारत ने 2024 में T20 वर्ल्ड कप जीतकर क्रिकेट में एक और इतिहास रचा। इसकी तस्वीरें हर तरफ वायरल हुई थीं।

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट से शादी की थी। इसमें 5000 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रह रहीं हैं।