इस वजह से सोनाक्षी की शादी में नहीं पहुंचे थे दोनों भाई

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी बहुत विवादों में रही है।

इस दौरान खबरें सामने आईं कि उनका परिवार इस शादी से खुश नहीं था।

वहीं, सोनाक्षी की शादी में उनके दोनों भाई कहीं भी नजर नहीं आए थे।

हालांकि, उनके भाई लव सिन्हा ने हिंट दिया था कि उनकी सोनाक्षी के ससुर इकबाल रत्नासी से नहीं बनती है।

वहीं, उनके भाई कुश सिन्हा का दावा था कि वे शादी में मौजूद थे।

अब शत्रुघ्न सिन्हा ने दोनों के शादी में नजर न आने की वजह को कल्चरल शॉक बताया है।

उन्होंने कहा कि वो भी एक रिएक्शन होता है। वो भी इंसान हैं। बच्चों को कल्चरल शॉक लगा। अभी शायद उनके अंदर इतनी समझदारी नहीं होगी।

एक्टर ने आगे कहा- मैं उनके भी दर्द को, कंफ्यूजन को, परेशानी को समझ सकता हूं। हो सकता है कि अगर मैं उस ऐज में रहता तो शायद मेरे सोचने का तरीका कुछ और होता।