रात में सोने में आती है दिक्कत, तो अपनाएं ये उपाय!

क्या आपको भी रात में जल्दी से नींद नहीं आ पा रही है और आप 7-8 घंटे की साउंड स्लीप नहीं ले पा रहे हैं?

नींद पूरी न होने पर आप डिप्रेशन जैसी चीजों के भी शिकार हो जाते हैं। ऐसे में आप सोने से पहले कुछ चीजों का ध्यान रख सकते हैं। 

आपको स्लीप मेडिटेशन को अपने डेली रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए। 

रात में सोने से पहले गहरी-गहरी सांस लेकर सांसों पर ध्यान लगाने से आप अपने माइंड को रिलैक्स कर सकते हैं जिससे आपको नींद आ सकती है। 

इसके अलावा आप विजुअलाइजेशन की मदद से भी अनिद्रा की समस्या को काफी हद तक दूर कर सकते हैं। 

रेगुलरली सोने से पहले स्लीप मेडिटेशन का अभ्यास करने से आपकी स्लीप क्वालिटी काफी हद तक इम्प्रूव हो सकती है।

सोने से कम से कम दो घंटे पहले स्क्रीन्स से दूरी बना लेनी चाहिए। 

इसके अलावा सोते समय आपको अपने कमरे में अंधेरा और शांति बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए।