6 दिन में 1000 करोड़ पार कर गई पुष्पा 2
देश ही नहीं दुनियाभर में भी अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 धमाल मचा रही है।
पुष्पा- 2 ने सिर्फ 6 दिनों में 1002 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
इसी के साथ यह सबसे कम समय में 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है।
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक लगभग 687 करोड़ की कमाई की है।
जानकारी के मुताबिक, पुष्पा 2 ने हिंदी वर्जन में मंगलवार तक 375 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार तक ये फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।