आज का इतिहास: 10 दिसंबर 1992 में गुजरात में देश की पहली होवरक्राफ्ट सेवा शुरू हुई थी। Today’s History
1902 में तस्मानिया में महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया गया था।
1903 में पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को फिजिक्स के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
1961 में सोवियत संघ और अल्बानिया के बीच राजनयिक संबंध खत्म हुए थे।
1963 में अफ्रीकी देश जंजीबार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की थी।
1992 में गुजरात में देश की पहली होवरक्राफ्ट सेवा शुरू हुई थी।
1994 में यासिर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित हुए थे।
2002 में अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी वायुसेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस दिवालिया घोषित हुई थी।
2004 में ढाका में हुए टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए अनिल कुम्बले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने थे।