Homemade Face Pack ग्लोइंग स्किन के लिए आप घर पर फेस पैक तैयार कर सकते हैं।
इसके नियमित इस्तेमाल से खूबसूरत त्वचा पा सकते हैं। इन फेस पैक को बनाना भी काफी आसान है। तो चलिए जानते हैं फेस पैक बनाने का तरीका।
एक बाउल में पके केले को मैश करें, अब इसमें एक चम्मच शहद और क्रीम मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें, फिर इसे चेहरे पर लगाएं। लगभग 15 मिनट बाद पानी से धो लें।
पपीते को टुकड़ों में कर लें, अब इसका पेस्ट बना लें। इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें। इस फेस पैक के नियमित इस्तेमाल से चेहरे की चमक बरकरार रहेगी।
एक कटोरी में 2-3 चम्मच टमाटर का रस लें, इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।
एक बाउल में एक चम्मच बेसन और एक चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें एक चुटकी हल्दी मिला दें। अब इसमें दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे को लगाएं, 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा मुलायम हो सकती है।