जय शाह को 27 अगस्त, 2024 को आईसीसी का नया चेयरमैन चुना गया था। वह निर्विरोध आईसीसी चेयरमैन बने थे।

1 दिसंबर को उन्होंने ICC चेयरमैन का पद संभाल लिया है। अबतक वह BCCI के सचिव के रूप में कार्यरत थे।

जय शाह ने ग्रेग बार्कले को रिप्लेस किया है। वह ICC पहुँचने वाले पांचवें भारतीय हैं।

सबसे पहले जगमोहन डालमिया भारत की तरफ से आईसीसी पहुंचे थे। वह 1997 से 2000 के बीच आईसीसी के अध्यक्ष रहे थे।

इसके बाद भारतीय राजनेता शरद पवार आईसीसी पहुंचे थे। उन्होंने 2010 से 2012 तक ICC अध्यक्ष के रूप में काम किया।

उद्योगपति एन श्रीनिवासन ICC पहुंचने वाले तीसरे भारतीय थे। वह 2014 से 2015 के बीच ICC चेयरमैन थे।

इसके बाद शशांक मनोहर ICC जाने वाले चौथे भारतीय बने। उन्होंने 2015 से 2020 तक ICC चेयरमैन पद संभाला।