अगर आपको डायबिटीज है और आप सुई की चुभन से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।
अब बिना खून निकाले शुगर लेवल पता किया जा सकेगा।
छत्तीसगढ़ में रायपुर NIT के स्टूडेंट्स ने एक डिवाइस बनाया है।
इस डिवाइस में उंगली रखने पर 5 सेकंड में शुगर लेवल बता देता है।
इस डिवाइस में लाइट रेज प्रोटान किरणें निकलती हैं जो ग्लूको सेल्स को एब्जॉर्व करती हैं।
रिसीवर ग्लूकोज को काउंट करके शुगर लेवल बता देता है।
डिवाइस की पेटेंट प्रोसेस जारी है। इसकी कीमत 3 हजार रुपए से भी कम हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश में IIT मंडी के रिसर्चर ने गुब्बारे से शुगर टेस्ट करने वाली डिवाइस बनाई है।
इस डिवाइस का नाम नॉन इनवेसिव ग्लूकोमीटर है जिसमें बिना ब्लड के शुगर लेवल पता लग जाता है।
पेशेंट को गुब्बारे को फुलाना होता है, इसके बाद डिवाइस शुगर लेवल की जांच करता है।
इस डिवाइस में मल्टी सेंसर लगाए गए हैं जो ब्लड शुगर लेवल बताते हैं।
बिलासपुर एम्स में 492 रोगियों के सैंपल के इस डिवाइस ने बेहतर रिजल्ट दिए।