मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्से इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में अगले 2 दिन बारिश का दौर रहेगा। लो प्रेशर एरिया की एक्टिविटी से यहां मौसम बदला रहेगा। 25 अक्टूबर से रात में ठंड का असर बढ़ सकता है। अभी कई शहरों में रात का टेम्प्रेचर 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे है।रविवार को बैतूल, ग्वालियर और नर्मदापुरम में बारिश हुई। पानी गिरने की वजह से नर्मदापुरम में दिन का टेम्प्रेचर 27.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर की तरफ लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। इसका असर मध्यप्रदेश के दक्षिणी जिलों में भी देखने को मिल रहा है। यहां पिछले 6 दिन से बारिश हो रही है और अगले 2 दिन भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
Mangal Gochar Oct 2024: इस ग्रह का नीच राशि में प्रवेश अच्छे नहीं संकेत, 22 अक्टूबर से बहुत कुछ बदलेगा
Mangal Gochar 22 Oct 2024 Kark: हर महीने बदलती ग्रहों की चाल लोगों के साथ-साथ कई चीजों पर असर डालती है।...