आज का इतिहास: 11 अक्टूबर 2005 में तीसरे अंतरिक्ष पर्यटक ग्रेगोरी ओल्सन पृथ्वी पर लौटे थे। 1881 में अमेरिकी आविष्कारक डेविड हेंडरसन हॉस्टन ने कैमरों के पहले रोल फिल्म का पेटेंट कराया था। 1932 में न्यूयॉर्क में राजनीतिक अभियान के लिए पहला प्रसारण किया गया था। 1936 में ‘प्रोफेसर क्विज’ के नाम से रेडियो पर पहले क्विज कार्यक्रम का प्रसारण हुआ था। 1984 में अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक कैथरीन डी सुलिवन अंतरिक्ष में सैर करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी थीं। 2000 में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड की ओर से हैन्सी क्रोनिए पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। 2005 में तीसरे अंतरिक्ष पर्यटक ग्रेगोरी ओल्सन पृथ्वी पर लौटे थे। 2007 में ब्रिटेन के उपन्यासकार डोरिस लैसिंग को वर्ष 2007 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया था। 2008 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नौगांव स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर कश्मीर की घाटी में चलने वाली पहली रेलगाड़ी को रवाना किया था।
Kanker Kanharpuri Dussehra: कांकेर कन्हारपुरी गांव में ठाकुर रामप्रसाद पोटाई की याद में दशहरा, जानें कौन हैं ये
Kanker Kanharpuri Dussehra: छत्तीसगढ़ कांकेर के कन्हारपुरी गांव में अनोखा दशहरा मनाया जाता है। संविधान पुरूष ठाकुर रामप्रसाद पोटाई की...