3 राजधानियों वाला भारत का इकलौता राज्य

भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी प्रदेशों की अपनी-अपनी राजधानी है।

भारत में कुछ राज्यों की दो राजधानियां हैं, लेकिन भारत का एक राज्य ऐसा भी है, जिसकी एक या दो नहीं बल्कि तीन राजधानियां हैं।

यह राज्य कोई और नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश है, जिसकी तीन राजधानियां हैं।

आंध्र प्रदेश की पहली राजधानी विशाखापट्टनम, दूसरी अमरावती और तीसरी कुर्नूल है।

आंध्र प्रदेश की पहली राजधानी विशाखापट्टनम है, जो राज्य की कार्यपालिका है। यहां से राज्य की सरकार काम करती है।

वहीं, इसकी दूसरी राजधानी अमरावती है। यहां राज्य की विधानसभा है। सभी विधायक सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए यहीं पर आते हैं।

जबकि तीसरी राजधानी कुर्नूल है। यहां पर राज्य का हाई कोर्ट है। इसे न्यायिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश ऐसा राज्य है, जिसकी दो राजधानी है। गर्मी के मौसम में शिमला और सर्दियों के मौसम में धर्मशाला राजधानी हो जाती है।