हाइलाइट्स
-
राजीव रंजन का हार्ट अटैक से निधन
-
राजीव रंजन ने दिल्ली में ली आखिरी सांस
-
सीएम नीतीश कुमार के करीबी थे राजीव
Rajiv Ranjan Passed Away: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली में आखिरी सांस ली। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी थी। उनके बेटे उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीएम नीतीश कुमार के करीबी थे राजीव
राजीव रंजन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीब थे। वे नालंदा के इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे थे। राजनीति में कदम रखने से पहले वे मध्यप्रदेश में बिजली बोर्ड के अध्यक्ष थे।
JDU को बड़ी क्षति
राजीव रंजन के निधन से जनता दल यूनाइटेड (JDU) को बड़ी क्षति पहुंची है। सीएम नीतीश कुमार ने हाल ही में उन्हें राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता दोनों की जिम्मेदारी सौंपी थी। पिछले महीने दिल्ली में JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन का विस्तार हुआ था। इसी दौरान राजीव रंजन को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था। उन्हें प्रवक्ता भी बनाया गया था।
सीएम नीतीश ने शोक जताया
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राजीव रंजन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राजीव रंजन एक कुशल राजनीतिज्ञ और समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
ये खबर भी पढ़ें: कालीचरण महाराज ने पंडित प्रदीप मिश्रा के लिए क्या कहा, UP में दुकानों पर नाम के आदेश पर ये बोले
JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने जताया शोक
जनता दल (यू०) के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता मान्यवर राजीव रंजन सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद।
ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें।@Jduonline pic.twitter.com/GmQzYDNkCM— Neeraj kumar (@neerajkumarmlc) July 25, 2024
JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी राजीव के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने X पर लिखा कि राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें।