हाइलाइट्स
-
DAVV यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में चुड़ैल
-
लड़कियों को डराती थी एक छात्रा
-
रात में बाल खोलकर आवाजें निकालती थी छात्रा
MP News: इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल की चुड़ैल सामने आ गई है। दरअसल, न्यू सीवी रमन हॉस्टल में कोई चुड़ैल थी ही नहीं। एक छात्रा ही रात में बाल खोलकर और आवाजें निकालकर लड़कियों को डराती थी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उस लड़की को हॉस्टल से निकाल दिया है।
चुड़ैल बनकर डराती थी छात्रा
ये छात्रा बुरहानपुर की रहने वाली है। यूनिवर्सिटी में सेकंड ईयर में पढ़ती थी। छात्रा रात में पार्क में जाकर बैठ जाती थी। बाल खोलकर अजीब आवाजें निकालकर लड़कियों को डराती थी। हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों में भूत-प्रेत का खौफ पैदा हो गया था। उन्होंने मैनेजमेंट से इसकी शिकायत की थी।
रात 2 बजे अजीब हरकत करती थी लड़की
DAVV यूनिवर्सिटी प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि छात्रा रात 2 बजे हॉस्टल कैंपस में बैठ जाती थी। वो अजीब हरकतें करती थी। इसके साथ ही सुबह जल्दी उठकर शोर मचाती थी। वो कभी-कभी साथ की लड़कियों से कहती थी कि वो बीमार इंसान को ठीक कर सकती है।
लड़की का बनाया वीडियो
चुड़ैल बनकर दूसरों को डराने वाली लड़की से बाकी स्टूडेंट्स काफी परेशान थीं। उन्होंने इस लड़की का वीडियो बनाया और यूनिवर्सिटी प्रशासन को दिखाया। वीडियो मिलने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोपी छात्रा को वॉर्निंग दी थी। फिर भी उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया। इसके बाद अब उस लड़की को हॉस्टल से निकाल दिया गया है।
ऐसा क्यों करती थी छात्रा
गर्ल्स हॉस्टल में अजीब हरकतें करने वाली लड़की या तो ये सब जानबूझकर करती थी। या फिर वो मानसिक रूप से बीमार भी हो सकती है। इन दोनों में से कोई एक स्थिति हो सकती है।
शुरुआत में लड़कियों को लगा भूत-प्रेत का डर
गर्ल्स हॉस्टल में जब आरोपी छात्रा ने बाल खोलकर घूमना और आवाजें निकालना शुरू किया तो लड़कियां डर गई। उन्हें लगा कि हॉस्टल में भूत-प्रेत या चुड़ैल का साया है। हॉस्टल में किसी चुड़ैल के होने की अफवाहें उड़ने लगी थीं। जब उस लड़की की हकीकत सामने आई तो फिर शिकायत की गई।
ये खबर भी पढ़ें: लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी: इस महीने 1250 नहीं, आएगी इतनी ज्यादा राशि; जानें कब आएगा खाते में पैसा
5 लड़कियों को दी वॉर्निंग
छात्रा को हॉस्टल से निकालने के साथ ही अनुशासन कमेटी ने 5 लड़कियों को वॉर्निंग देकर छोड़ दिया है। ये लड़कियां रात में देर से हॉस्टल आती थीं। लड़कियों के लिए हॉस्टल में सख्त नियम बनाए गए हैं। इसके साथ ही नशे से दूर रहने के लिए गाइडलाइन भी जारी की है। (MP News)