मध्य प्रदेश के हजारों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है…. मोहन सरकार जल्द ही ट्रांसफर शुरु करने जा रही है… प्रदेश की तबादला यानी ट्रांसफर नीति बन चुकी है, इसमें फाइनल मुहर लगाने के लिए सरकार बड़ी बैठक करने वाली है… इसके साथ ही प्रदेश में ट्रांसफर पर लगा बैन हट जाएगा और कर्मचारियों के ट्रांसफर शुरु हो जाएंगे… दरअसल साल 2023 में विधानसभा चुनाव के चलते अधिकारी-कर्मचारियों के ट्रांसफर पर रोक लगा दी गई थी….इसके बाद लोकसभा चुनाव की वजह से अधिकारी कर्मचारी के ट्रांसफर नहीं हो सके…फिलहाल एमपी की नई ट्रांसफर नीति का खाका तैयार कर लिया गया है… इस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की मुहर लगना बाकी है….सूत्रों की मानें तो सरकार 22 जुलाई को इसे लेकर बैठक करने जा रही है…. जिसमें तबादला नीति पर मुहर लग सकती है…पूरी खबर पढ़ें