Gold Silver Price Today: लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद सर्राफा बाज़ार में लगातार उतार चढ़ाव जारी है. कल यानी 4 जून को लोकसभा चुनावों में NDA को 292 और I.N.D.I.A को 234 सीट मिली हैं. जिसके चलते आज फिर सोना के भाव में गिरावट आई है.
उत्तरप्रदेश के वाराणसी में बाज़ार खुलते ही सोने के कीमत 770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी है. दूसरी ओर चांदी की कीमत में 1200 रुपये प्रति किलो है. बुधवार को बाजार में सोने की कीमत में उछाल आया.
बाजार खुलते ही 18 कैरेट सोने (Gold Silver Price Today) की कीमत 570 रुपए बढ़कर 54780 रुपए हो गई. बीते 4 जून को 10 ग्राम सोने की कीमत 54210 रुपए थी.
कितने बढ़े सोने के दाम
बुधवार को 22 कैरेट सोने की कीमत में 700 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत में 770 रुपये की तेजी आई. अब 22 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत 66950 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 73090 रुपये है.
इससे पहले 4 जून को कीमतें 66250 रुपये और 72320 रुपये थीं। टैक्स और अन्य शुल्क की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में हर दिन बदलाव होता है.
सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट प्रति 10 ग्राम |
सोना 999 | 71969 |
सोना 995 | 71681 |
सोना 916 | 65924 |
सोना 750 | 53977 |
सोना 585 | 42102 |
चांदी 999 | 88837 रुपए/किलो |
देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के लेटेस्ट भाव
इस टेबल से जानिए देश के मुख्य शहरों में 22 Carat और 24 Carat सोने के क्या दाम है.
CITY | 22 Carat Gold Per 10 gram | 24 Carat Gold Per 10 gram |
Chennai | ₹ 6746 | ₹ 7359 |
Kolkata | ₹ 6681 | ₹ 7288 |
Gurugram | ₹ 6696 | ₹ 7303 |
Lucknow | ₹ 6696 | ₹ 7303 |
Bengaluru | ₹ 6681 | ₹ 7288 |
Hyderabad | ₹ 6681 | ₹ 7288 |
Jaipur | ₹ 6696 | ₹ 7303 |
Dehli | ₹ 6696 | ₹ 7303 |
Mumbai | ₹ 6681 | ₹ 7288 |
मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
Ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट (Gold Silver Rate Today) जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं.
कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.