मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में रविवार, 2 जून की देर शाम एक सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान से बारात में आए थे लोग, ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से हुआ हादसा।
Major accident in Rajgarh: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में रविवार, 2 जून की देर शाम एक सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को भोपाल रेफर किया गया है।
हादसे में छह महिलाओं समेत करीब 20 लोग घायल हो गए।
राजगढ़: सड़क हादसे में 11 से ज्यादा लोगों की मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी, बारात से लौटते समय हुआ हादसा#Rajgarh #Roadaccidents #mpnews #BreakingNews #LatestNews #bansalnewsmpcg pic.twitter.com/YNYNjurwGs
— Bansal News (@BansalNewsMPCG) June 2, 2024
जानकारी के मुताबिक राजस्थान के झालावाड़ जिले के मोतीपुरा गांव से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर आए करीब 30 बराती राजगढ़ आए थे। सभी शादी के बाद बारात के साथ लौट रहे थे।
इसी दौरान जिले की पिपलोदी चौकी के पास ट्रॉली पलटने से हादसे का शिकार हो गए। बताते हैं ट्रॉली के नीचे दबने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई।
वहीं, घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
राजगढ़ एसडीएम ने क्या कहा
राजगढ़ एसडीएम बघेल ने बताया कि फिलहाल हम अस्पताल में मौके पर ही हैं।
मृतकों का सही आंकड़ा अभी बता पाना मुश्किल है। जांच की जा रही है। उसके बाद ही बता पाएंगे कि कितने लोगों की जान गई है।
हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसे में मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। अभी मरने वालों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को भोपाल किया रेफर
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकाला।
साथ ही प्रशासन को भी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के अफसर पहुंच गए हैं।
साथ ही एंबुलेंस भी मौके पर आ गई। जिसकी मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
हादसे में गंभीर चार लोगों को भोपाल रेफर किया गया है।