Deepak Saxena Son Death: मध्यप्रदेश में प्राइवेट स्कूलों पर सबसे पहले एक्शन लेने वाले जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे का निधन हो गया। 23 साल के अमोल सक्सेना दिल्ली में फिल्म स्टडीज का कोर्स कर रहे थे। शनिवार को अचानक अमोल की तबीयत खराब हो गई थी। ऐसी आशंका है कि वे हीट स्ट्रोक का शिकार हुए हैं। खबर मिलते ही कलेक्टर दीपक सक्सेना दिल्ली रवाना हो गए। फिलहाल उनके बेटे की मौत की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। जबलपुर में अमोल का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Jabalpur Collector दीपक सक्सेना के बेटे का निधन, हीट स्ट्रोक से तबीयत बिगड़ने की आशंका #Jabalpur #CollectorDeepakSaxena #heatstroke #mpnews #BreakingNews #LatestNews #bansalnewsmpcg pic.twitter.com/wacOBAs5mV
— Bansal News (@BansalNewsMPCG) June 2, 2024
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक
जबलपुर कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना जी के युवा एवं होनहार पुत्र श्री अमोल सक्सेना जी के असामयिक देहावसान का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें।
मैं मध्यप्रदेश शासन की ओर से…— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 2, 2024
कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल के निधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट करके शोक जताया। उन्होंने मध्यप्रदेश शासन की ओर से श्रद्धांजलि दी।
दीपक सक्सेना ने प्राइवेट स्कलों पर की थी कार्रवाई
मध्यप्रदेश में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सबसे पहले जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कार्रवाई की थी। 11 स्कूलों के खिलाफ मनमानी फीस वसूली और जबरन किताबों की खरीदी के खिलाफ एक्शन लिया था। इसके बाद प्रदेश के हर जिले में कार्रवाई शुरू हो गई थीं।
ये खबर भी पढ़ें: ग्वालियर में धारा 144 का उल्लंघन: लक्ष्मीबाई कॉलोनी में चल रहा कोचिंग सेंटर सील, भीषण गर्मी के चलते प्रशासन का एक्शन
जबलपुर में 80 से ज्यादा लोगों को बनाया था आरोपी
जबलपुर में 9 थानों में स्कूल संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थीं। स्कूल मालिकों सहित 80 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इसमें से 21 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी।