छत्तीसगढ़ के जगदलपुर इलाके के NMDC नगरनार प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में गर्म भाप का रिसाव तेजी से हो गया। इसकी चपेट में पांच मजदूर आ गए। गर्म भाप के रिसाब से पांच मजदूर झुलस गए हैं।
NMDC नगरनार प्लांट के SMS सेक्टर में हादसा हुआ है। जहां गर्म भाप का रिसाव हो गया। इसमें 5 मजदूर झुलस गए। बताया जा रहा है कि एसएमएस सेक्टर में सेफ्टी वॉल्व खुल गया था। इसके कारण गर्म भाप रिस रही थी। जानकारी मिली है कि प्लांट में सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इस हादसे पर प्रबंधन पर्दा डाल रहा है।
घायलों को भेजा अस्पताल
गर्म भाप के रिसाव से घायल हुए पांच मजदूरों को आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। घायल मजदूरों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं।